लाइव न्यूज़ :

क्या केएल राहुल और अथिया शेट्टी के रिश्ते में आ गई है दरार, एक्ट्रेस की इस फोटो के बाद उठा सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 6, 2020 11:27 IST

अथिया शेट्टी ने अपनी वेकेशन की एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, फोटो में अथिया तो नजर आ रही हैं लेकिन क्रिकेटर केएल राहुल को क्रॉप कर दिया गया है

Open in App
ठळक मुद्देसुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के डेट करने की खबरें काफी दिनों से सुर्खियों में हैं अब अथिया ने एक फोटो शेयर की जिसके बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस  अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के डेट करने की खबरें काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर कुछ खबरें जोरों पर रहती हैं। दोनों के साथ कई तस्वीरें, उनका साथ बाहर जाना, एक दूसरे की फोटो पर क्यूट कमेंट करना, ये सभी बातें उनके स्पेशल बॉन्ड की गवाही देती है। लेकिन अब अथिया ने एक फोटो शेयर की जिसके बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।

दरअसल अथिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस ने केएल राहुल को क्रॉप किया हुआ है।अथिया शेट्टी ने अपनी वेकेशन की एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में अथिया तो नजर आ रही हैं लेकिन क्रिकेटर केएल राहुल को क्रॉप कर दिया गया है।

खास बात ये है कि फोटो में सिर्फ केएल राहुल रा हाथ नजर आ रहा है। अथिया ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा है- एक सपने की तरह महसूस होता है। अथिया की ये फोटो भी हमेशा की तरह से छा गई है लेकिन इसके साथ ही कई तरह के सवाल भी खड़े हो गए हैं।

पहले अथिया का यूं केएल को अपनी फोटो से क्रॉप करना, फिर इस तरीके का कैप्शन लिखना फैंस के मन में कई सवाल पैदा कर रहा है। सोशल मीडिया पर ये सवाल उठने लगे हैं कि दोनों की रिलेशन में कहीं कोई दरार तो पैदा नहीं हो गई? फैंस ने अथिया से इस बारे में कमेंट करके भी कहा है।

राहुल को किया बर्थडे विश

अथिया ने केएल राहुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। इस फोटो में दोनों का प्यार भरा अंदाज नजर आया। आथिया ने एक तस्‍वीर पोस्‍ट की है जिसमें वह राहुल के कंधे पर हाथ और अपना चेहरा रखकर हंस रही हैं, वहीं राहुल मुस्‍कुरा रहे हैं। यह सेल्‍फी राहुल ने ही खींची है। अथिया की ये फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है।

आथ‍िया शेट्टी ने यह सेल्‍फी पोस्‍ट करते हुए लिखा है- हैप्‍पी बर्थडे, माई पर्सन। इंस्‍टाग्राम पर आथ‍िया को 23 लाख से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में ये फोटो फैंस को भा गई है। फोटो को चंद समय में ही 1 लाख से ज्यादा लाइक मिल गए हैं। दोनों की फोटो पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी लाइक दिया है।

टॅग्स :आथिया शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम