लाइव न्यूज़ :

दुखद: कोविड 19 ने ली दिलीप कुमार के भाई असलम खान की जान, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By अमित कुमार | Updated: August 21, 2020 09:46 IST

फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये साल अभी तक बेहद खराब गुजरा है। इस साल सिनेमा के कई दिग्गज दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसलम खान को ही सांस फूलने की शिकायत की थी।डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी।

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। कोरोना वायरस की वजह से वह पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। मुंबई के लीलावती अस्पताल में शुक्रवार को उनका निधन हुआ। असलम खान को ही सांस फूलने की शिकायत की थी। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी। 

बता दें कि दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान और असलम खान दोनों का COVID-19 टेस्ट हाल ही में पॉजिटिव आया था। रविवार को दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने कोरोनोवायरस पॉजिटिव का परीक्षण करने के बाद दोनों केा अस्पताल में भर्ती कराया था। एहसान खान की मौत से बॉलीवुड के साथ-साथ एक्टर का परिवार सदमे में है। 

बॉलीवुड के लिए मनहूस रहा है 2020

साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी मनहूस रहा है। इस साल बॉलीवुड ने कई सितारों को खो दिया है। ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत, वाजिद खान और डायरेक्टर निशिकांत कामत के बाद अब दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान के निधन की खबर आ रही है। दिलीप कुमार के एक और भाई इस समय अस्पताल में एडमिट हैं। 

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है और पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 68898 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 29 लाख के पार हो गई। पिछले 24 घंटे में देश में 983 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जिसके बाद कुल मरने वालों का आंकड़ा 54849 हो गया है। वहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में 62282 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए और अब तक 21 लाख 58 हजार 946 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!