लाइव न्यूज़ :

शिवसेना में शामिल होते ही कंगना रनौत पर फिर भड़कीं उर्मिला मातोंडकर, कह डाली ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: December 2, 2020 10:04 IST

उर्मिला मातोंडकर ने शिवसेना ज्वॉइन करने के बाद एक बार फिर कंगना रनौत पर निशाना साधा है। उर्मिला का मानना है कि कंगना रनौत को बेवजह अहमियत दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउर्मिला ने मंगलवार को शिवसेना ज्वॉइन किया और पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कंगना रनौत पर अपना रिएक्शन दिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उर्मिला की वजह से शिवसेना को फायदा होगा।उर्मिला ने सितंबर 2019 में कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था।

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को 'मातोश्री' जाकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में प्रवेश किया। इसके बाद उनसे कंगना रनौत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इससे पहले ही उन (कंगना) पर जरूरत से ज्यादा बोला जा चुका है, अब बोलने की जरूरत नहीं है। संवाददाताओं से बातचीत में उर्मिला ने कहा कि वह कंगना को बिल्कुल जवाब नहीं देंगी। 

उर्मिला ने कहा कि कंगना को लेकर काफी कुछ बोला जा चुका है। अब जरूरत नहीं है। हमारे यहां लोकतंत्र है। कोई किसी की भी आलोचना कर सकता है। बोलने की आजादी हमें हासिल है। यह पूछे जाने पर कि शिवसेना में उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी? उन्होंने कहा कि वह शिवसैनिक हैं जो काम सौंपा जाएगा, उसे करेंगी। अभी मुझे विधान परिषद की सदस्यता नहीं मिली है। 

शिवसेना ने उनके नाम की सिफारिश की है। उन पर शिवसेना में प्रवेश के लिए कोई दबाव नहीं बनाया गया था। चूंकि उन्हें काम करना है, इसलिए उन्होंने शिवसेना में प्रवेश किया है। उर्मिला ने कहा कि उन्हें शिवसेना में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ठाकरे का फोन आया था। उन्होंने काफी सुलझे हुए विचार रखे, जिनसे वह सहमत हुईं। ठाकरे ने उनसे कहा था कि विधान भवन में प्रवेश करने के लिए लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ता है। इसलिए मनोनीत सीटों का दर्जा ऊंचा करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में उनके जैसे लोगों की जरूरत है। 

उर्मिला ने कहा कि उन्हें कितना भी ट्रोल किया जाए, वह पीछे नहीं हटेंगी। वह मराठी लड़की हैं। उनका काम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ट्रोलर्स की वजह से देशभर में विद्वेष का माहौल तैयार हो गया है। बेहद निचले स्तर पर जाकर ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन इससे यह भी पता चलता है कि वह सही राह पर आगे बढ़ रही हैं। गौरतलब है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उर्मिला को मुंबई उत्तर से टिकट दिया था। उन्होंने डटकर मुकाबला किया, लेकिन भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से हार गई थीं। चुनाव के बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके लिए समुचित कार्य नहीं किया। बाद के दिनों में उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। 

टॅग्स :उर्मिला मार्तोडकरकंगना रनौतशिव सेनाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!