लाइव न्यूज़ :

'कंगना और मेरे बीच रिश्ते बेहद अच्छे हैं' जानिए ये किसने कहा?

By भाषा | Updated: December 17, 2018 19:52 IST

कंगना रनौत फिलाहल अपनी अपकमिंग फिल्म मणिकर्णिका को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रोल प्ले कर रही हैं। 

Open in App

निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी का कहना है कि उनके और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच रिश्ते बेहद अच्छे हैं।  अश्विनी और कंगना फिल्म ‘पंगा’ में एक साथ काम कर रहे हैं।

‘पंगा’ में कंगना राष्ट्रीय स्तर की एक कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में पंजाबी गायक एवं अभिनेता जस्सी गिल उनके पति की भूमिका में दिखेंगे।

‘स्टार स्क्रीन अवॉर्ड 2018’ समारोह के दौरान रविवार को अश्विनी ने कहा, ‘‘मैं कंगना के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। हमने फिल्म के एक चरण की शूटिंग पूरी कर ली है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कंगना और मेरे बीच रिश्ते बेहद अच्छे हैं और फिल्म ‘पंगा’ की पहले चरण की शूटिंग के दौरान मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा।’’ फिल्म के अगले चरण की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी। कंगना रनौत फिलाहल अपनी अपकमिंग फिल्म मणिकर्णिका को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी।  

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?