लाइव न्यूज़ :

बॉबी देओल संग काम कर चुकी इस एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, कहा- लड़के ने पीछे से मेरा स्कर्ट उठाया और फिर..

By अमित कुमार | Updated: November 26, 2020 14:18 IST

ऐक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने स्कूल के दौरान की घटना को शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे स्कूल के दिनों में मनचले अक्सर लड़कियों को छेड़ा करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देऐक्ट्रेस अदिति पोहनकर को इस वेब सीरीज से एक अलग पहचान मिली है। अदिति पोहनकर ने बताया कि कैसे स्कूल के दिनों में एक लड़का उन्हें हमेशा परेशान किया करता था।फिलहाल सीजन के तीसरे पार्ट की शूटिंग अभी शुरू नहीं की गई है।

क्राइम ड्रामा वेब सीरीज ‘आश्रम’ की पहली दो सीरीज को फैंस ने खासा पसंद किया है। अब इस वेब सीरीज के तीसरे पार्ट की तैयारी चल रही है। आश्रम में पम्मी पहलवान का रोल प्ले करने वाली ऐक्ट्रेस अदिति पोहनकर को इस वेब सीरीज से एक अलग पहचान मिली है। ऐक्ट्रेस अदिति पोहनकर इस वेब सीरीज में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम कर रही हैं। 

दूसरे सीजन के अंत में पम्मी पहलवान का रोल प्ले करने वाली अदिति पोहनकर आश्रम से भाग निकलती हैं। वह अब आश्रम के बाबा निराला यानी बॉबी देओल से बदलना लेने की योजना बनाती दिखाई पड़ेंगी। फिलहाल सीजन के तीसरे पार्ट की शूटिंग अभी शुरू नहीं की गई है। इस बीच अदिति पोहनकर ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए एक इंटरव्यू में अपने स्कूल के दिनों की एक बात शेयर की है। 

अदिति पोहनकर ने बताया कि कैसे स्कूल के दिनों में एक लड़का उन्हें हमेशा परेशान किया करता था। अदिति ने कहा, 'स्कूल की ड्रेस में लाल रंग के चेक्स थे इसलिए लड़के हमें लाल चीटियां कहकर छेड़ते थे। एत दिन मैं स्कूल से निकली ही थी कि एक मनचले ने पीछे से मेरा स्कर्ट उठाते हुए आगे बढ़ा। मैंने आपा खो दिया, पीछे मुड़कर देखा तो, वही लड़का था, जो हमें रोज छेड़ता था, मेरे हाथ में रैकेट था, और गुस्सा सवार था, मैंने रैकेट से उस मनचले की जमकर सुताई की। वह लगभग 100 मीटर तक घिसटता-भागता रहा, मैं धुनाई करती रही। 

अदिति पोहनकर ने कहा कि जब हम किसी के सामने अपने आपको मजबूत तरीके से पेश करते हैं तो वह डरकर भाग जाता है। इस लड़के ने भी वैसा ही किया। जिस लड़के से रोज लड़कियां डरी करती थी। एक दिन जब मैंने उसकी पिटाई की तो वह भाग खड़ा हुआ। वेब सीरीज को दोनों सीजन में मिली सफलता पर अदिति ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस वेब सीरीज के तीसरे पार्ट का इंतजार है।  

टॅग्स :बॉबी देओलबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!