लाइव न्यूज़ :

आशा पारेख ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माताओं से पूछा, "करोड़ों की कमाई की, कितने पैसे कश्मीरी हिंदूओं को दिये?"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 11, 2023 15:46 IST

हिंदी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री आशा पारेख ने साल 2022 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की बेहद कड़ी आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री आशा पारेख ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माताओं की आलोचना की पारेख ने पूछा कि फिल्म निर्माताओं ने अपनी कमाई का कुछ हिस्सा कश्मीरी हिंदुओं को दिया या नहींआशा पारेख ने सवाल खड़ा किया कि ऐसी फिल्मों से लोगों को क्या हासिल होने वाला है

मुंबई: हिंदी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री आशा पारेख ने साल 2022 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की बेहद कड़ी आलोचना की है। दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित अभिनेत्री आशा पारेख ने फिल्म की कमाई का एक हिस्सा जम्मू-कश्मीर के हिंदुओं को दान नहीं करने के लिए फिल्म निर्माताओं की आलोचना की है।

समाचार वेबसाइट सीएनबीसी आवाज तो दिये इंटरव्यू में आशा पारेख ने 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माताओं से सवाल किया कि क्या उन्होंने फिल्म से हुई कमाई का कुछ हिस्सा कश्मीरी हिंदुओं को दिया या नहीं।

जब इंटरव्यू के दौरान आशा पारेख से पूछा गया कि क्या उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरला स्टोरी' जैसी 'विवादित फिल्में' देखी हैं। इस सवाल के जवाब में पारेख ने सवाल करते हुए इंटरव्यू करने वाले से पूछा कि ऐसी फिल्मों से लोगों को क्या हासिल हुआ।

उन्होंने कहा, "मैंने 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरला स्टोरी'नाम की इन दोनों फिल्मों को नहीं देखा है, इसलिए मैं उनसे जुड़े विवादों पर टिप्पणी नहीं कर सकती हूं।"

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या ऐसी फिल्में बननी चाहिए या नहीं, तो उन्होंने जवाब दिया, 'अगर लोग ऐसी फिल्में देख रहे हैं तो उन्हें देखना चाहिए और फिल्में बननी चाहिए।'

आशा पारेख ने कहा, "मैं फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर थोड़ा विवादास्पद बयान देना चाहती हूं कि फिल्म के निर्माता ने इससे 400 करोड़ रुपये कमाए। तो क्या उन्होंने हिंदू कश्मीरी को, जो जम्मू में रहते हैं। जिनके पास पानी नहीं है, बिजली नहीं है, उनको पैसे दिए?"

उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने जरूर पैसे कमाए हैं, डिस्ट्रीब्यूटर का शेयर होगा, उनका शेयर होगा? चलो 400 करोड़ रुपये में से 200 करोड़ रुपये फिलम की कमाई मानते हैं तो क्या फिल्म के 400 करोड़ रुपये के कलेक्शन में से उन्होंने कश्मीरी हिंदुओं की मदद के लिए 50 करोड़ रुपये भी दान किये?"

मालूम हो कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है और इस फिल्म को अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर, दर्शन कुमार, प्रकाश बेलावाड़ी, मृणाल कुलकर्णी और चिन्मय मंडलेकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

टॅग्स :आशा पारेखद कश्मीर फाइल्सद केरल स्टोरीबॉलीवुड अभिनेत्रीदादासाहब फाल्केहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम