लाइव न्यूज़ :

10 करोड़ डॉलर भी देंगे तो भी नहीं गाएंगे, आशा भोसले ने किया खुलासा- शादी में गाने लंदन बुलाया गया तो दीदी ने...

By अनिल शर्मा | Updated: April 25, 2022 14:28 IST

लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में 6 फरवरी को मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के बाद निधन हो गया था। 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू करने के बाद, उन्होंने सात दशकों से अधिक समय तक उद्योग में काम किया।

Open in App
ठळक मुद्दे आशा भोसले मुंबई में पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में बोल रही थींआशा ने खुलासा किया कि लता मंगेशकर ने उनसे माता-पिता के पैर धोकर पानी पीने को कहा था

मुंबईः महान गायिका लता मंगेशकर जितनी अपने शानदार गायन के लिए भी जानी जाती थीं, उतनी ही वह अपने सिद्धांतों के लिए जानी जाती थीं। एक बार उन्हें शादी में गाने की पेशकश की गई थी जिसे उन्होंने तुरंत ठुकरा दिया। लता की छोटी बहन गायिका आशा भोसले ने ये खुलासा किया है।

आशा भोसले ने बताया कि लता मंगेशकर शादियों में नहीं गाना चाहती थीं। आशा भोसले ने मुंबई में पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में कहा कि किसी ने हम दोनों बहनों को शादी में गाने के लिए लंदन बुलाया जिसपर दीदी ने उन्हें ये कहते हुए मना कर दिया कि आप 10 करोड़ डॉलर भी देंगे तो भी हम नहीं गाएंगे। 

लता मंगेशकर ने कहा कि हम शादियों में नहीं गाते

बकौल आशा भोसले, "किसी ने हमें शादी के लिए लंदन आमंत्रित किया। जिसके लिए 1-1 मिलियन डॉलर मिलते। आयोजकों ने कहा कि उन्हें आशा भोंसले और लता मंगेशकर चाहिए। दीदी ने मुझसे पूछा 'क्या आप शादी में गाएंगी?' मैंने कहा कि मैं नहीं गाऊंगी। दीदी ने फिर उसके प्रतिनिधि से कहा  'अगर आप 10 करोड़ डॉलर की पेशकश करते हैं तो भी हम नहीं गाएंगे, क्योंकि हम शादियों में नहीं गाते हैं'। वह व्यक्ति बहुत निराश हुआ था।"

आशा भोसले को लता ने माता-पिता के पैर धोकर पानी पीने को कहा था

आशा ने यह भी याद किया कि कैसे लता ने हमेशा फिल्म उद्योग में गायकों के लिए काम किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि गायकों का नाम रिकॉर्ड में दर्ज हो - यह पहली बार उनके प्रसिद्ध गीत आयेगा आनेवाला के साथ हुआ। आशा ने कहा कि लता का नाम भी पर्दे पर और फिर गायकों को रॉयल्टी मिली। आशा ने इस दौरान बचपन की एक याद का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि लता ने एक बार उन्हें अपने माता-पिता के पैर धोने और पानी पीने के लिए कहा था। आशा ने कहा, "हमने इसे पिया और उसका आशीर्वाद आज भी हमारे साथ है।"

अपने भावनात्मक भाषण में, आशा ने यह भी याद किया कि कैसे लता ने एक बार 104 डिग्री बुखार से पीड़ित होने के बावजूद काम किया था। लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में 6 फरवरी को मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के बाद निधन हो गया था। 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू करने के बाद, उन्होंने सात दशकों से अधिक समय तक उद्योग में काम किया।

टॅग्स :आशा भोसलेलता मंगेशकरमुंबईहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच