लाइव न्यूज़ :

आसाराम के साथ PM मोदी की फोटो शेयर करने पर भड़के फरहान अख्तर, यूं दी प्रतिक्रिया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 26, 2018 12:49 IST

 जोधपुर कोर्ट ने बुधवार को नाबालिग से रेप के मामले में आसाराम बापू को दोषी करारते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Open in App

मुंबई, 26 अप्रैल:  जोधपुर कोर्ट ने बुधवार को नाबालिग से रेप के मामले में आसाराम बापू को दोषी करारते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें शेयर की गईं।

हर किसी ने अपने अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं पेश की हैं। इसी लिस्ट में बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर का नाम भी शामिल है। फरहान अख्तर ने भी ट्वीट करते हुए अदालत द्वारा आसाराम पर सुनाए गए फैसले का सम्मान किया और फिर यूजर्स से अनुरोध किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आसाराम की तस्वीर को शेयर न करें।

फर्जी बाबाओं पर बनी बॉलीवुड की वो फिल्में जिनको देख सोच में पड़ जाएंगे आप

दरअसल फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'तो फिर आसाराम एक नाबालिग का बलात्कार करने वाला अपराधी है और इस मामले में उसे दोषी करार पाया गया। अच्छा हुआ, लेकिन लोगों को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आसाराम की तस्वीरों को शेयर करना बंद कर देना चाहिए। अपराधी साबित होने से पहले उसके साथ एक मंच शेयर करना कोई अपराध नहीं कहलाएगा। कृपया निष्पक्ष रहें और यह समझने की कोशिश करें कि हमारी तरह उन्हें भी पहले इस बारे में पता नहीं था।'

इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर्स भी उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फरहान ने बिल्कुल सही बात कही और हमें इस बात को समझना चाहिए। लोगों ने ट्वीट करके फरहान से कहा है कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि आप कोई सही बात कह रहे हों। 

टॅग्स :आसारामफरहान अख़्तरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?