लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान मामलाः मीका सिंह का फिल्म इंडस्ट्री पर फूटा गुस्सा- सभी ड्रामा देख रहे हैं, एक शब्द तक नहीं कह सकते

By अनिल शर्मा | Updated: October 26, 2021 08:24 IST

मीका सिंह ने फिल्ममेकर संजय गुप्ता के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनके पोस्ट पर अपना समर्थन जताया और लिखा कि आप बिल्कुल ठीक कह रहे हो भाई। आर्यन खान को जमानत मिलनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे लगता है कि इंडस्ट्री में सबके बच्चे एक बार अंदर जाएंगे, तब जाके ये एकता दिखाएंगे': मीका सिंह मीका सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि शाहरुख खान के लिए एक शब्द तक नहीं कह सकते हैं

मुंबईः गायक मीका सिंह ने आर्यन खान मामले में चुप्पी को लेकर बॉलीवुड पर काफी गुस्सा जाहिर किया है। मीका सिंह ने यहां तक कहा है कि एक दिन सबके बच्चे जेल जाएंगे तब ये एकता बनाएंगे। मीका सिंह ने ये बात तब कही जब फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने आर्यन खान मामले को लेकर शाहरुख खान को समर्थन दिया और कहा कि शाहरुख खान ने हजारों लोगों को रोजगार दिया है। वे इंडस्ट्री के साथ हमेशा खड़े रहते हैं।

मीका सिंह ने संजय गुप्ता के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनके पोस्ट पर अपना समर्थन जताया और लिखा कि आप बिल्कुल ठीक कह रहे हो भाई। आर्यन खान को जमानत मिलनी चाहिए। मीका सिंह ने ट्वीट में लिखा-  'आप बिल्कुल सही बोल रहे हैं। वो सभी ड्रामा देख रहे है और शाहरुख खान के लिए एक शब्द तक नहीं कह सकते हैं। मैं शाहरुख खान के साथ हूं। आर्यन खान को जमानत मिल जानी चाहिए। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में सबके बच्चे एक बार अंदर जाएंगे, तब जाके ये एकता दिखाएंगे'।

फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'शाह रुख़ ख़ान ने इंडस्ट्री में हज़ारों को रोज़गार दिया है और दे रहे हैं। फ़िल्म इंडस्ट्री के साथ वो हमेशा खड़े रहे हैं। संकट की इस घड़ी में फ़िल्म इंडस्ट्री की सोची-समझी चुप्पी और कुछ नहीं, शर्मसार करने वाली है। अपने एक अन्य ट्वीट में संजय ने लिखा- आज उसका बेटा है। कल मेरा या तुम्हारा होगा। तब भी इसी बुज़दिली से चुप रहोगे?'

गौरतलब है कि आर्यन खान बीते 24 दिनों से जेल में बंद हैं।  2 अक्टूबर को एनसीबी के द्वारा मुंबई से गोवा जा रही क्रूज पर दबिश दी गई। जिसमें आर्यन खान समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी के ऊपर ड्रग्स लेने और साथ में रखने का आरोप लगा है। आर्यन की चार बार जमानत याचिका खारिज कर दी गई। वहीं मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

टॅग्स :मीका सिंहआर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!