लाइव न्यूज़ :

जेल में 'कैदी नंबर N956' बने आर्यन; परिवार से 4,500 रुपए का मनी ऑर्डर मिला, रिपोर्ट्स

By अनिल शर्मा | Updated: October 15, 2021 07:38 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन खान जेल का खाना भी नहीं खा रहे हैं और जेल कैंटीन से खरीदे बिस्किट खाकर गुजारा कर रहे हैं। वहीं, एनसीबी ने दर्ज किए बयानों का ज़िक्र कर कोर्ट में कहा है कि आर्यन कई सालों से ड्रग्स ले रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी ने कहा, आर्यन खान पिछले कुछ सालों से ड्रग्स का एक नियमित उपभोक्ता हैएनसीबी ने कहा कि आर्यन के पास से ड्रग्स नहीं मिले' वाला दावा गलत है

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में फंसे बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कल भी जमानत नहीं मिली। उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद हैं। बीते दिनों आर्यन समेत 5 लोगों को कॉमन सेल में भेज दिया गया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आने के बाद आर्यन खान को क्वारंटीन बैरक सेल से स्थानांतरित कर आर्थर रोड जेल की सामान्य सेल में लाया गया है और वहां उनका अंडर-ट्रायल नंबर N956 है। आर्यन को कथित तौर पर परिवार से 4,500 रुपए का मनी ऑर्डर मिला है। आर्यन इससे जेल की कैंटीन से खाद्य और पेय पदार्थ खरीद सकेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन खान जेल का खाना भी नहीं खा रहे हैं और जेल कैंटीन से खरीदे बिस्किट खाकर गुजारा कर रहे हैं। वहीं, एनसीबी ने दर्ज किए बयानों का ज़िक्र कर कोर्ट में कहा है कि आर्यन कई सालों से ड्रग्स ले रहे थे।

एनसीबी ने मुंबई सेशंस कोर्ट में गुरुवार को बताया कि आर्यन खान पिछले कुछ सालों से ड्रग्स का एक नियमित उपभोक्ता है और 'उसके पास से ड्रग्स नहीं मिले' वाला दावा गलत है। एनसीबी की पैरवी कर रहे एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कहा, "पंचनामा में यह स्पष्ट लिखा है कि दोनों (आर्यन-अरबाज़) ड्रग्स का सेवन करने वाले थे।"

टॅग्स :आर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!