लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की तस्वीर देख बोले अरशद वारसी, इसे देखकर तो कोई भी आदमी 'गे' बन जाए

By अमित कुमार | Updated: June 29, 2020 11:01 IST

शाहरुख खान ने फिल्मों के अपने शुरुआती वर्षों में ‘‘बाजीगर’’, ‘‘डर’’ और ‘‘अंजाम’’ जैसी फिल्में की, फिर उन्होंने ‘‘राजू बन गया जेंटलमैन’’ और ‘‘कभी हां कभी ना’’ जैसी फिल्मों में काम किया।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख ने अपनी एक नई तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘न जाने कब मेरा जुनून मेरा उद्देश्य बन गया और फिर मेरे पेशे में बदल गया।शाहरुख के इस पोस्ट पर अरशद वारसी ने मजेदार कमेंट किया। शाहरुख को अपनी डेब्यू फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

बॉलीवुड में 28 साल पूरे होने पर सुपरस्टार शाहरुख खान ने रविवार को अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने चाहने वालों की वजह से ही वह अपने जुनून को पेशे में बदलकर इतने लंबे समय तक फिल्म जगत में टिके रहे। शाहरुख ने इस महीने बॉलीवुड में 28 साल पूरे कर लिये हैं। शाहरुख ने इस मौके पर अपनी एक फोटो शेयर कर फैंस को धन्यवाद किया है।

शाहरुख ने अपनी एक नई तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘न जाने कब मेरा जुनून मेरा उद्देश्य बन गया और फिर मेरे पेशे में बदल गया। इतने सालों तक मुझे आपका मनोरंजन करने की अनुमति देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरा मानना ​​है कि मेरी व्यावसायिकता से कहीं बढ़कर मेरा जुनून है, जो मुझे कई और वर्षों तक आप सब की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।’’

शाहरुख की तस्वीर पर अरशद का मजेदार कमेंट

अभिनेता ने तस्वीर क्लिक करने के लिए अपनी पत्नी, फिल्म निर्माता-इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान को धन्यवाद दिया और लिखा ‘‘28 साल... और गिनती जारी है...।’’शाहरुख के इस पोस्ट पर अरशद वारसी ने मजेदार कमेंट किया। अरशद ने शाहरुख की इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, इस फोटो को देखकर कोई भी आदमी गे बनने को तैयार हो जाए। अरशद वारसी के इस कमेंट पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

तीन दशक से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं शाहरुख खान

शाहरुख को अपनी डेब्यू फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। डेब्यू वाले साल शाहरुख की फिल्म चमत्कार और राजू बन गया जेंटलमैन भी रिलीज हुई थी। फिल्म इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक पूरे करने वाले शाहरुख खान ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि शाहरुख फिल्म दीवाना के लिए पहली पसंद नहीं थे। शाहरुख की जगह फिल्म में अरमान कोहली वो रोल कर रहे थे। 

टॅग्स :शाहरुख खानअरशद वारसीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच