लाइव न्यूज़ :

सेबी ने अरशद वारसी पर लगाया प्रतिबंध तो एक्टर ने दी सफाई, बोले- "मुझे स्टॉक मार्केट की जानकारी नहीं..."

By अंजली चौहान | Updated: March 3, 2023 10:55 IST

गुरुवार को सेबी ने वीडियो अपलोड करने के एक मामले में वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी, यूट्यूबर मनीष मिश्रा और साधना ब्रॉडकास्ट के प्रमोटर श्रेया गुप्ता, गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, पूजा अग्रवाल और वरुण मीडिया सहित कई संस्थाओं को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है।

Open in App

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी पर भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड (सेबी) द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद एक्टर ने कुछ ही घंटों बाद सफाई दी है। एक्टर ने अपने और अपनी पत्नी मारिया गोरेट्टी ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, "मुझे और मेरी पत्नी को शेयर मार्केट के बारे में जीरो नॉलेज है।"

एक्टर ने ट्वीट करते हुए कहा कि कृपया आप जो कुछ भी खबरें पढ़ रहें हैं, उस पर भरोसा न करें। शेयरों के बारे में मुझे और मारिया को ज्ञान नहीं है। विशेषज्ञ की सलाह लेकर शारजा में निवेश किया और कई अन्य लोगों की तरह हमने भी मेहनत की सारी कमाई खो दी है। 

दरअसल, इस बयान से पहले गुरुवार को सेबी ने वीडियो अपलोड करने के एक मामले में वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी, यूट्यूबर मनीष मिश्रा और साधना ब्रॉडकास्ट के प्रमोटर श्रेया गुप्ता, गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, पूजा अग्रवाल और वरुण मीडिया सहित कई संस्थाओं को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। यूट्यूब चैनलों पर कई भ्रामक वीडियो देखे गए हैं जो निवेशकों को कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह देते हुए देखे गए हैं। 

गौरतलब है कि अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपये का लाभ कमाया है और उनकी पत्नी ने 37.56 लाख रुपये का लाभ कमाया है। इस जानकारी के बाहर आने के बाद ही एक्टर ने लिखा कि सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। 

एक्टर पर क्या है आरोप?

एक्टर वारसी और उनकी पत्नी समेत कई अन्य लोगों पर यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड कर दो कंपनियों के शेयरों के दाम में हेराफेरी करने का आरोप लगा है। सेबी ने वारसी और उनकी पत्नी और साधना चैनल के कुछ प्रवर्तकों के साथ अन्य 45 लोगों को प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

सेबी ने पाया कि ये लोग यूट्यूब चैनल पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं एक्टर समेत 45 लोगों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही यूट्यूब चैनल ने जो अवैध रूप से 54 करोड़ कमाए हैं उसे भी जब्त करने का आदेश दिया है। आदेश में ये भी कहा गया है कि अगले आदेश तक कोई भी संपत्ति ने बेचें।

सेबी ने मामले में अप्रैल-सितंबर, 2022 के दौरान मामले की जांच की थी। इसमें सेबी ने पाया कि शेयरों की कीमतों और वॉल्यूम में अप्रैल 2022 और जुलाई 2022 के बीच जबरदस्त उछाल आया है। जुलाई महीने के बीच में साधना ने शेयरों के बारे में गुमराह करने वाले ये वीडियो 'द एडवाइजर और मनीवाइज' के यूट्यूब चैनल पर डाले गए।  

टॅग्स :अरशद वारसीभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)शेयर बाजारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?