लाइव न्यूज़ :

अभिनेता आयुष शर्मा के जन्मदिन पर अर्पिता खान ने शेयर किया स्पेशल नोट, लिखा जन्मदिन मुबारक राहुलिया

By वैशाली कुमारी | Updated: October 26, 2021 18:10 IST

पति की फोटो को शेयर करते हुए अर्पिता ने बेहद खास नोट लिखा जिसे पढ़कर लगता है जैसे दिल की बात शब्दों के जरिए लिखी गई हों।

Open in App
ठळक मुद्देपति की फोटो को शेयर करते हुए अर्पिता ने बेहद खास नोट लिखा अर्पिता खान, आयुष शर्मा की पत्नी और सलमान खान की छोटी बहन हैं

अभिनेता आयुष शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी अर्पिता खान ने बड़े ही खाश तरीके से अपने पति को बधाई दी। अर्पिता खान आयुष शर्मा की पत्नी और सलमान खान की छोटी बहन हैं। अर्पिता ने खास रोमांटिक फोटो शेयर की है और जन्मदिन की बधाई दी है। आयुष हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी नेता अनिल शर्मा के बेटे हैं, सलमान खान ने ही उन्हें फिल्म लवयात्री से लॉन्च किया था। हालाकि लव यात्री बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

पत्नी अर्पिता ने अपने पति के जन्मदिन पर एक खास फोटो शेयर किया जिसमें वे दोनों स्माइल करते नजर आ रहे हैं। फोटो किसी पार्टी की नजर आ रही हैं, इस फोटो में आयुष ने अर्पिता को गले लगाया हुआ है, उन्होंने रेड कलर की टी-शर्ट पहनी हैं और वो स्माइल करते नजर आ रहे हैं। अर्पिता ने व्हाइट कलर की जैकेट पहनी हुई है जिसमें को काफी कूल नजर आ रही हैं। इस फोटो में दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। बता दे की अर्पिता और आयुष ने लवमैरिज की है।

पति की फोटो को शेयर करते हुए अर्पिता ने बेहद खास नोट लिखा जिसे पढ़कर लगता है जैसे दिल की बात शब्दों के जरिए लिखी गई हों। फोटो कैप्शन में अर्पिता ने लिखा, "मेरी इच्छा है आप सितारों से ज्यादा चमकें, हर बीतते साल के साथ और समझदार होते चले जाएं... मैं विश करती हूं कि आपकी जो इच्छा है उससे भी ज्यादा हासिल करें... मैं आपके लिए शुभकामनाओं के अलावा कुछ नहीं चाहती, हैप्पीएस्ट बर्थडे राहुलिया! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं, आने वाला साल खुशियों, प्रेम, सफलता और भाग्य से भरा हो। एक बार फिर से जन्मदिन मुबारक हो आयुष शर्मा। 

अब आप सोचेंगे की अर्पिता ने राहुलिया शब्द क्यों इस्तेमाल किया? वो इसलिए क्यूंकि आयुष शर्मा अपनी आने वाली फिल्म अंतिम : द फाइनल ट्रूथ जिसमें सलमान खान भी दिखेंगे में राहुलिया भाई नाम के गैंगस्टर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में आयुष राहुलिया भाई का किरदार निभा रहे हैं, जबकि सलमान इस फिल्म में एक पंजाबी पुलिसवाले किरदार में है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

टॅग्स :सलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचारसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच