लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में अरमान मलिक ने लिया बड़ा फैसला, 'दिल बेचारा' की वजह से टाल दी अपने गाने की रिलीज डेट

By अमित कुमार | Updated: July 6, 2020 09:32 IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरमान ने रविवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वो दिल बेचारा ट्रेलर रिलीज की वजह से अपने गाने का डेट आगे कर रहे हैं। अरमान मलिक के इस फैसले से सोशल मीडिया पर फैंस बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। वह लगातार इस काम के लिए अरमान की तारीफ कर रहे हैं।

बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में एक बड़ा फैसला लिया है। अरमान ने रविवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वो दिल बेचारा ट्रेलर रिलीज की वजह से अपने गाने का डेट आगे कर रहे हैं। अरमान मलिक के इस फैसले से सोशल मीडिया पर फैंस बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। वह लगातार इस काम के लिए अरमान की तारीफ कर रहे हैं।  

अरमान ने अपने ट्वीट में लिखा, "मुझे अभी-अभी पता चला कि 'दिल बेचारा' भी छह जुलाई को रिलीज हो रही है और सुशांत को दिल से सम्मान देने के लिए हमने एक टीम के रूप में मिलकर हमारे आगामी एकल गीत 'जरा ठहरो' की रिलीज को 8 जुलाई तक टालने का फैसला लिया है। आपके धैर्य के लिए आपका शुक्रिया। सुशांत को ऑन और ऑफ स्क्रीन देखकर मेरे चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट आई है। आइए हम उनकी असीम प्रतिभा, उनके उत्साह और सबसे महत्वपूर्ण उन्हें याद करते हैं। 

ट्रेलर का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे फैंस

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर को 6 जुलाई यानी सोमवार को रिलीज कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के मेकर्स ने दी है। सोशल मीडिया पर यह बताया गया है कि 'दिल बेचारा' के मेकर्स 6 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर ऑनलाइन लॉन्च करने वाले हैं। 

द फॉल्ट इन अवर स्टार्स का रीमेक है 'दिल बेचारा' 

'दिल बेचारा' द फॉल्ट इन अवर स्टार्स का रीमेक है। इस फिल्म को इस साल थिएटर में रिलीज किया जाना था। लेकिन कोरोना के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। फिल्म इंडस्ट्री में यह सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म होगी। सुशांत भले ही अपनी आखिरी फिल्म नहीं देख पाएंगे, लेकिन फैंस और उनके दोस्त इस फिल्म के रिलीज होने के इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस