लाइव न्यूज़ :

बहन जाह्नवी के लिए अर्जुन कपूर ने किए इमोशनल ट्वीट, मांगी माफी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 11, 2018 10:12 IST

अर्जुन कपूर ने जाह्नवी के लिए एक के बाद एक तीन ट्वीट पेश किए। उन्होंने ट्वीट करके जहां जाह्नवी की हौसला अफजाही की वहीं दूसरी तरफ उससे माफी भी मांगी है।

Open in App

मुंबई, 11 जून: : बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर रिलीज होगा। आज  पहली बार जाह्नवी के फैन्स और दर्शक उन्हें एक एक्ट्रेस के रूप में देखेंगे। अर्जुन कपूर ने जाह्नवी के लिए एक के बाद एक तीन ट्वीट पेश किए। उन्होंने ट्वीट करके जहां जाह्नवी की हौसला अफजाही की वहीं दूसरी तरफ उससे माफी भी मांगी है।

अर्जुन ने ट्वीट करके लिखा कि जाह्नवी अब आप हमेशा के लिए ऑडियंस का हिस्सा बन जाएंगी क्योंकि आपकी फिल्म का ट्रेलर आने वाला है. सबसे पहले मैं माफी मांगना चाहता हूं कि मैं आपके साथ मुंबई में नहीं हूं, लेकिन मैं आपके साथ जरूर हूं, फिक्र मत करिए।

अर्जुन ने एक और ट्वीट करके कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि ये प्रोफेशन बहुत अच्छा है अगर आप कड़ी मेहनत करेंगी, ईमानदार रहेंगी, विचारों का सम्मान करेंगी और अपने रास्ते को फॉलो करेंगी, यह आसान नहीं होगा, लेकिन मुझे पता है कि आप इसके लिए तैयार हैं।

साथ ही उन्होंने लिखा कि धड़क के लिए ऑल द बेस्ट, मुझे विश्वास है कि मेरे दोस्त शशांक खेतान और करण जौहर ने आपको और ईशान खट्टर को मॉडर्न रोमियो और जूलियट के रूप में पेश किया होगा।

गौरबतल है कि अर्जुन कपूर इन दिनों लंदन में अपनी आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग कर रहे हैं, फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा हैं। वहीं 'धड़क', मराठी फिल्म 'सैराट' का ऑफिशियल रीमेक है और फिल्म का निर्माण शशांक खेतान द्वारा किया गया है। धड़क का ट्रेलर आज पर्दे पर रिलीज कर दिया जाएगा।

टॅग्स :अर्जुन कपूरजाह्ववी कपूरधड़क
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ इंडियन ड्रेस में Janhvi का सिंपल और प्यारा लुक वायरल, देखें तस्वीरें

भारतजान्हवी कपूर से लेकर काजल अग्रवाल तक..., सेलेब्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर खोचा मोर्चा

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?