लाइव न्यूज़ :

मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबरों को अर्जुन कपूर ने किया खारिज, कहा- निजी जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करें

By मनाली रस्तोगी | Published: November 30, 2022 5:31 PM

अभिनेता अर्जुन कपूर एक मीडिया हाउस पर तब भड़क गए जब रिपोर्ट में दावा किया गया कि मलाइका अरोड़ा अभिनेता के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे को पिछले 4 सालों से डेट कर रहे हैंमलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबरों को अर्जुन कपूर ने खारिज कियादोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था

मुंबई: अभिनेता अर्जुन कपूर एक मीडिया हाउस पर तब भड़क गए जब रिपोर्ट में दावा किया गया कि मलाइका अरोड़ा अभिनेता के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। ये कपल अब चार साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में है और दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। उनके जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की खबरें भी सामने आई थीं लेकिन उन्होंने हमेशा इन खबरों को खारिज कर दिया। 

प्रेग्नेंट हैं मलाइका अरोड़ा?

अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा कथित तौर पर गर्भवती हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कपल अक्टूबर में लंदन गया था जहां उन्होंने अपने करीबी लोगों को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 

इसी क्रम में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अर्जुन कपूर ने पिंकविला पर निशाना साधा और लिखा "यह सबसे कम है जो आप कर सकते थे और आपने इसे लापरवाही से असंवेदनशील और कचरा समाचार ले जाने में बिल्कुल अनैतिक होने के कारण किया है। हम इन नकली गपशप लेखों को अनदेखा कर देते हैं जबकि वे मीडिया में फैल जाते हैं और सच बन जाते हैं। यह नहीं किया गया है। हमारी निजी जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत कीजिए।" 

जानें मलाइका अरोड़ा के वर्क फ्रंट के बारे में

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये रिपोर्ट सामने आई थी तो नेटिज़न्स ने इसे उनके आगामी शो, मूविंग इन विद मलाइका के लिए एक प्रचार रणनीति बताया था। मलाइका नए रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका के जरिये ओटीटी प्लेटफार्म पर अपने करियर का आगाज कर रही हैं। शो में कथित तौर पर अर्जुन कपूर भी होंगे। शो का प्रीमियर 5 दिसंबर को होगा।

टॅग्स :अर्जुन कपूरमलाइका अरोरा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUpcoming Movies in November 2023: नवंबर में रिलीज होंगी ये 6 दमदार फिल्में, एक्शन और रोमांस से भरपूर

बॉलीवुड चुस्कीThe Lady Killer Trailer OUT: अर्जुन और भूमि की फिल्म का ट्रेलर आया सामने, 3 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora 50th Birthday: सलमान की एक्स भाभी से नहीं हुआ अर्जुन का ब्रेकअप, सबूत आपके सामने

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora Photos: ब्लू कलर की ड्रेस में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीLokmat Most Stylish Awards 2023: मलाइका अरोड़ा ने जीता मोस्ट स्टाइलिश आइकॉनिक फैशनिस्टा अवार्ड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMusic maestro Rashid Khan: नहीं रहे संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान, प्रोस्टेट कैंसर ने ली जान

बॉलीवुड चुस्कीRam Mandir Inauguration: रणदीप हुड्डा और धनुष को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

बॉलीवुड चुस्कीBilkis Bano case: बिलकिस बानो केस पर फिल्म बनाना चाहती हैं कंगना रनौत, स्क्रिप्ट है तैयार, लेकिन...

बॉलीवुड चुस्कीDunki box office collection: सलमान खान की 'टाइगर 3' के करीब पहुंची शाहरुख की 'डंकी', अब तक की इतनी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीPran Pratishtha Ceremony: अभिनेता रणदीप हुडा को राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने का मिला निमंत्रण