लाइव न्यूज़ :

'आप वर्जिन हैं या नहीं', ट्रोल के पूछे सवाल पर टाइगर श्रॉफ ने लिया सलमान खान का नाम, जानिए क्या दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: August 4, 2021 09:26 IST

अरबाज खान ने एक ट्रोल के सवाल को टाइगर के सामने रखा। अरबाज खान ने सोशल मीडिया ट्वीट को पढ़ते हुए टाइगर से कहा कि कोई ये जानना चाहता है कि वो वर्जिन हैं या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देटाइगर श्रॉफ अरबाज़ खान के शो 'पिंच 2' पर पहुंचे थेअरबाज के शो पर टाइगर श्रॉफ ने कई सवालों के जवाब दिए टाइगर श्रॉफ ‘हीरोपंती 2’ में भी नजर आने वाले हैं

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से अपना डेब्यू किया था। टाइगर के मुताबिक इस फिल्म के बाद उनके लुक को लेकर लोगों ने ट्रोल भी किया था। टाइगर श्रॉफ ने अरबाज़ खान के शो 'पिंच 2' पर इस बात का खुलासा किया कि पहली फिल्म रिलीज़ होने के बाद लोग कह रहे थे- 'यह हीरो है या हिरोइन'।

बकौल टाइगर, ‘मेरी फिल्म की रिलीज से पहले मुझे बहुत ट्रोल किया जाता था। लोग मेरे लुक्स को लेकर मजाक उड़ाते थे। वो बोलते थे यार ये हीरो है या हीरोइन है? लोगों ने कहा ये तो जग्गू दादा का बेटा नहीं लगता’। अरबाज खान ने इसका बाद टाइगर से कई सारे सवाल पूछे। इनमें से एक सवाल वर्जिनिटी को लेकर भी था।

अरबाज खान ने एक ट्रोल के सवाल को टाइगर के सामने रखा। अरबाज खान ने सोशल मीडिया ट्वीट को पढ़ते हुए टाइगर से कहा कि कोई ये जानना चाहता है कि वो वर्जिन हैं या नहीं। इसका जवाब देते हुए टाइगर ने सलमान खान का नाम लिया। टाइगर श्रॉफ ने कहा, ‘सलमान भाई की तरह मैं भी वर्जिन हूं।

सोशल मीडिया पर टाइगर से पूछे गए सवालों के क्रम में टाइगर से एक और सवाल पूछा गया था। अरबाज खान ने सवाल रखते हुए कहा, एक ने पूछा है- आपके पास सब कुछ है बस दाढ़ी नहीं है। इस सवाल का जवाब देते हुए टाइगर ने अपनी शक्ल की तरफ इशारा किया और कहा- ये क्या है भाई।

बता दें, टाइगर श्रॉफ ‘हीरोपंती 2’ में भी नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग लंदन में जल्द शुरू होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘हीरोंपती 2’ का निर्माण साजिद नाडियावाल की कर रहे हैं और इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।

टॅग्स :टाइगर श्रॉफबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच