लाइव न्यूज़ :

अर्चना पूरन सिंह को डीयू में ऐसे मिला था एडमिशन, 4 साल तक छुपा कर रखी घरवालों से परमीत सेठी संग शादी की बात

By अनिल शर्मा | Updated: June 30, 2021 10:58 IST

सालगिरहः अपनी शादी का किस्सा साझा करते हुए परमीत ने द कपिल शर्मा शो में एक बार बताया था, 'हमने रात को 11 बजे एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया और हम सीधे पंडित जी को खोजने निकल पड़े। करीब 12 बजे हमें पंडित जी मिले जिन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम भाग कर शादी कर रहे हैं?

Open in App
ठळक मुद्दे 30 जून, 1992 को अर्चना-पूरन सिंह की हुई थी शादी11 बजे रात को शादी करने का फैसला किया थापरमीत संग लिव-इन में रहीं अर्चना

कभी बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस रहीं अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) की पहचान आज टीवी की लॉफ्टर क्वीन के तौर पर होती है। ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आने वालीं अर्चना पूरन सिंह का जन्म देहरादून के एक पंजाबी फैमिली में हुआ। यहीं से स्कूलिंग करने के बाद ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली चली आईं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि अर्चना पूरन सिंह टेबल टेनिस में निपुण थीं और यही कारण रहा कि वे इसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। इसी खेल की वजह से उन्हें डीयू के लेडी श्रीराम कॉलेज में एडमिशन भी मिल पाया। अर्चना को कॉलेज में स्पोर्ट्स कोटे के तहत एडमिशन मिला था। 

अर्चना पूरन सिंह दिल्ली में रहते हुए जब मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने का मन बनाया तो वह मुंबई चली गईं। यहां साल 1982 में उन्हें एक फिल्म में सिर्फ 10 सेकेंड का ही रोल मिला। फिल्म थी निकाह। इस फिल्म के एक गाने-सुना रहा है समा में अर्चना पूरन सिंह सिर्फ 10 सेकेंड के लिए नजर आई थीं। इसके बाद वह कई प्रिंट ऐड में नजर आईं। अर्चना का शुरुआती जीवन काफी संघर्षों भरा है। उतना ही संघर्ष वह अपनी निजी जीवन को लेकर भी कीं।

परमीत संग लिव-इन में रहीं अर्चना अर्चना पूरन सिंह की पहली शादी ठीक से नहीं चल पाई। इसके बाद उन्होंने एक्टर परमीत सेठी संग शादी की। दोनों की लव स्टोरी और शादी के किस्से किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। अर्चना की पहली शादी चल नहीं पाई और उन्होंने कुछ ही दिनों बाद तलाक ले लिया। जिसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री में आ गईं और यहां उनकी मुलाकात परमीत से हुई। अर्चना की परमीत से मुलाकात एक इवेंट में हुई थी। और यहीं अर्चना परमीत को दिल दे बैठीं।

 30 जून, 1992 को अर्चना-पूरन सिंह की हुई थी शादीमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहली शादी टूटने के बाद परमीत संग अर्चना लिव-इन रिलेशनशिप में रहीं। इसके बाद 30 जून, 1992 को शादी कर ली। अर्चना पूरन सिंह ने भी शादी की बात का जिक्र करते हुए कहा था कि परमीत के परिवारवाले शादी के खिलाफ थे। उन्हें अर्चना का एक्टिंग करना पसंद नहीं था। हालांकि परमीत शादी करने का पूरा मन बना चुके थे। लिहाजा दोनों ने भागकर शादी करली। 

11 बजे रात को शादी करने का फैसला किया थाअपनी शादी का किस्सा साझा करते हुए परमीत ने द कपिल शर्मा शो में एक बार बताया था, 'हमने रात को 11 बजे एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया और हम सीधे पंडित जी को खोजने निकल पड़े। करीब 12 बजे हमें पंडित जी मिले जिन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम भाग कर शादी कर रहे हैं? तब पंडित जी ने कहा कि ऐसे नहीं होती शादी, मुहूर्त निकलेगा फिर होगी। हमने उसी रात उन्हें पैसे दिए और अगली सुबह 11 बजे हमारी शादी हो गई।'

टॅग्स :द कपिल शर्मा शोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!