लाइव न्यूज़ :

अरबाज खान ने कहा, "मेरे पिता सलीम खान ने कभी भी हेलेन आंटी को हम पर थोपा नहीं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 3, 2023 15:06 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान ने हाल ही में मां सलमा खान और सौतेली मां हेलेन के बीच के रिश्ते पर खुलकर बात की।

Open in App
ठळक मुद्देअरबाज खान ने मां सलमा खान और सौतेली मां हेलेन के बीच के रिश्ते पर खुलकर बात कीअरबाज खान ने कहा कि पिता सलीम खान ने कभी भी हम बच्चों पर हेलेन आंटी को थोपा नहींहेलेन आंटी ने कभी भी हमें अलग करने की कोशिश नहीं की, वो हमेशा साथ मिलकर रहीं

मुंबई: हिंदी सिनेमा के मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान के बेटे और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान ने हाल ही में मां सलमा खान और सौतेली मां हेलेन के बीच के रिश्ते पर खुलकर बात की। अभिनेता अरबाज खान ने कहा कि हेलेन आंटी ने न केवल पिता सलीम खान के जीवन बल्कि उनके बचपन के दिनों को बेहद सुंदर आकार दिया।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार अरबाज खान ने कहा कि उनके पिता सलीम खान ने कभी भी हम बच्चों पर हेलेन आंटी को थोपा नहीं। उन्होंने कहा, "हेलेन आंटी ने कभी भी पिता से उनके बेटों को "अलग" करने की कोशिश नहीं की। पिता ने कभी भी हेलेन आंटी को हम पर नहीं थोपा। वह जानते थे कि हमारी मां हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थीं। उनके जीवन में हेलेन आंटी थी, लेकिन उसकी अपनी अलग जगह थी।"

उन्होंने आगे कहा, "हेलेन आंटी ने कभी भी हमें अलग करने की कोशिश नहीं की। वह सिर्फ इस बात से खुश थी कि उसके जीवन में कोई है, जो उसकी परवाह करता है। वह जानती थी कि उनका अपना परिवार है, पत्नी है और बच्चे हैं। इसलिए वह परिवार में बाधा नहीं डालना चाहती थी।"

अरबाज ने बताया, "उस समय मेरी मां के लिए काफी मुश्किल था, लेकिन उन्होंने हालात को अच्छे से मैनेज किया। चाहे वह हम बच्चों की खातिर हो। यह सच्चाई है। उनका अपना संघर्ष था और हमने इसे बच्चों के रूप में उसे देखा है। लेकिन, वे इससे गुज़र चुकी हैं। आज हम सभी एक हैं। मेरे पिता मेरी मां का हाथ पकड़कर बैठते हैं और यह बहुत सुंदर है।"

उन्होंने कहा कि पूरेाखान परिवार, जिसमें हेलेन आंटी भी हैं। हम किसी भी पारिवारिक कार्यक्रम में साथ होते हैं, चाहे वो ईद हो या फिर कोई अन्य त्योहार। अरबाज खान की पहली शादी मलायका अरोड़ा से हुई थी। तलाक के बाद वे मलायका के साथ बेटे अरहान के सह-अभिभावक हैं। अरबाज खान इन दिनों जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।

वहीं अगर सलीम खान की बात करें तो हेलन से पहले उन्होंने सलमा खान से शादी की थी। सलीम खान और सलमा खान सलमान, अरबाज, सोहेल, अलवीरा के माता-पिता हैं। उसके बाद उन्होंने अर्पिता को गोद ले लिया था।

टॅग्स :अरबाज़ खानसलमान खानबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारहेलनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!