लाइव न्यूज़ :

ऑस्कर अवॉर्ड विनर सिंगर एआर रहमान बने को-प्रोड्यूसर, नवाजुद्दीन की इस इंग्लिश फिल्म में देंगे म्यूजिक

By भाषा | Updated: June 11, 2020 17:42 IST

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी इस वक्त तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच नवाजुद्दीन की नई फिल्म को लेकर एक जानकारी आई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रख्यात संगीतकार ए आर रहमान “नो लैंड्स मैन” फिल्म से सह निर्माता और संगीत निर्देशक के तौर पर जुड़ेंगे। फिल्म का निर्देशन जाने माने बांग्लादेशी निर्देशक मुस्तफा सरवर फारुकी करेंगे जिन्होंने “टेलीविजन” और इरफान खान अभिनीत “दूब: नो बेड ऑफ रोजेज” बनाई थी। ऑस्कर पुरस्कार विजेता रहमान ने कहा, “समय ने हमेशा नई दुनिया, नए विचारों को जन्म दिया है।

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने हर रोल को बखूबी अंजाम देने के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं, एक तरफ जहां उनकी वाइफ आलिया ने उनसे तलाक की मांग कर दी है। वहीं नवाजुद्दीन की भतीजी ने अपने चाचा यानि कि नवाज के भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया है।

इस बीच खबर आ रही है कि प्रख्यात संगीतकार ए आर रहमान “नो लैंड्स मैन” फिल्म से सह निर्माता और संगीत निर्देशक के तौर पर जुड़ेंगे। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन जाने माने बांग्लादेशी निर्देशक मुस्तफा सरवर फारुकी करेंगे जिन्होंने “टेलीविजन” और इरफान खान अभिनीत “दूब: नो बेड ऑफ रोजेज” बनाई थी। 

वैरायटी पत्रिका के मुताबिक फिल्म के निर्माण से अमेरिका, भारत और बांग्लादेश के नागरिक जुड़े हैं और इसमें एक दक्षिण एशियाई व्यक्ति की यात्रा की कहानी है जो उलझ जाती है जब मुख्य किरदार अमेरिका में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से मिलता है। ऑस्कर पुरस्कार विजेता रहमान ने कहा, “समय ने हमेशा नई दुनिया, नए विचारों को जन्म दिया है। नई बनी दुनिया में नई चुनौतियां और सुनाने के लिए नई कहानियां होती हैं। यह ऐसी ही एक कहानी है।”

 

“द लंचबॉक्स” और “सेक्रेड गेम्स” से सुर्खियां बटोर चुके नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे रहमान के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में ऑस्ट्रेलियाई थियेटर अभिनेत्री मेगन मिशेल और बांग्लादेशी संगीतकार अभिनेता तहसन रहमान खान भी दिखाई देंगे। 

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीएआर रहमानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!