लाइव न्यूज़ :

जानवरों के लिए अस्पताल खोलना चाहती हैं अनुष्का शर्मा, वजह आपका दिल छू जाएगी!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 1, 2019 14:19 IST

Open in App

अनुष्का शर्मा को जानवरों से बहुत लगाव है. गत दिनों केरल में आई बाढ़ के समय उन्होंने जानवरों की सहायता के लिए पहल की थी और अपनी तरफ से मदद निधि के तौर पर मोटी राशि भी दी थी. अब उन्होंने जानवरों के लिए एक अस्पताल खोलने का फैसला किया है. जी हां, खबरों के अनुसार कैप्टन विराट कोहली की एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा बहुत जल्द जानवरों का एक अस्पताल शुरू करने जा रही हैं.

इस अस्पताल के लिए अनुष्का ने जमीन भी खरीद ली है. मिली जानकारी के मुताबिक, अनुष्का ने मुंबई से नजदीक शाहपुर तहसील के दहेगांव में यह जमीन ली है. उन्हें इस अस्पताल और जमीन के लिए भी कलेक्टर ऑफिस से क्लियरेंस भी मिल गया है. जानवरों के लिए अस्पताल के साथ ही अनुष्का उसी जमीन पर अपने पिता के लिए एक बंगला भी बनवाना चाहती हैं. अनुष्का चाहती हैं कि इस अस्पताल का निर्माण उनकी देखरेख में हो.

अस्पताल और शेल्टर होम की देखभाल भी वह खुद करें. वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान दिखाई दिए थे. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर पिट गई हो, लेकिन इसमें अनुष्का की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ देश-विदेश की सैर करती नजर आ रही हैं. दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया