लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा ने बताया, कैटरीना-विक्की बनने जा रहे पड़ोसी, कहा- उम्मीद है निर्माण कार्य जल्द पूरे होंगे

By अनिल शर्मा | Updated: December 10, 2021 11:13 IST

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने गुरुवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बावरा में एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंध गए।

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का-विराट ने मुंबई के पॉश एरिया जुहू में एक बिल्डिंग में दो फ्लोर खरीदा हुआ हैइसी बिल्डिंग में विक्की ने भी आठवीं मंजिल पर पांच साल के लिए किराए पर अपार्टमेंट लिया हैविक्की और कटरीना का नया घर 5 हजार स्कॉयर फीट का होगा

मुंबईः अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने नवविवाहित जोड़े, अभिनेता कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को बधाई दी है और यह भी पुष्टि की है कि वे उनके नए पड़ोसी होंगे। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनुष्का शर्मा ने कैटरीना और विक्की की शादी की तस्वीरेंं साझा करते हुए उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही यह भी बताया कि वे उनके नए पड़ोसी होंगे।

अनुष्का ने लिखा- आप दोनों खूबसूरत लोगों को बधाई! आप लोगों को जीवन भर साथ रहने, प्यार और समझ की शुभकामनाएं।" अनुष्का ने पोस्ट में आगे लिखा- "यह भी खुशी है कि आपने आखिरकार शादी कर ली है ताकि अब आप जल्द ही अपने घर में जा सकें और अब निर्माण कार्य जल्द पूरा हो सकेगा।" अनुष्का ने पोस्ट में कैटरीना और विक्की को भी टैग किया।

शादी से पहले खबरें सामने आई थीं कि कैटरीना और विक्की ने समुद्र के सामने एक ही इमारत में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है, जहां अनुष्का अपने पति, क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी बेटी वामिका के साथ रहती हैं।

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का-विराट ने मुंबई के पॉश एरिया जुहू में एक बिल्डिंग में दो फ्लोर खरीदा हुआ है। इसी बिल्डिंग में विक्की ने भी आठवीं मंजिल पर पांच साल के लिए किराए पर अपार्टमेंट लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, किराए की कीमत लगभग 9 लाख रुपये है। विक्की और कटरीना का नया घर 5 हजार स्कॉयर फीट का होगा।

गौरतलब है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने गुरुवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बावरा में एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के कुछ घंटों बाद, कैटरीना और विक्की ने समारोह की आधिकारिक तस्वीरें अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविक्की कौशलकैटरीना कैफहिन्दी सिनेमा समाचारविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल