लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक' का दमदार टीजर आया सामने, जानिए कब होगी रिलीज

By अमित कुमार | Updated: April 27, 2020 16:34 IST

अनुष्का शर्मा इस वेब सीरीज़ के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी एक्टिंग का फैंस अभी भी इंतजार ही कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का शर्मा ने बतौर प्रोड्यूसर इस वेब सीरीज से अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। पाताल लोक का टीजर अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में एक भी संवाद नहीं है, इसके बावजूद यह अपनी बात लोगों तक पहुंचाने में कामयाब रहती है। वहीं इसका ट्रेलर 5 मई को रिलीज किया जाएगा। जबकि 15 मई को अमेज़न प्राइम वीडियो पर इस वेब सीरीज की स्ट्रीम की जाएगी। अनुष्का इसमें एक्टिंग नहीं कर रही हैं। 

अनुष्का शर्मा ने बतौर प्रोड्यूसर इस वेब सीरीज से अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। पाताल लोक का टीजर अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'हर चीज का एक डॉर्क साइड होता है और सभी का अपना सीक्रेट होता है।' अनुष्का के अलावा अमेजन प्राइम वीडियो ने भी इस टीजर को शेयर किया। अमेजन ने लिखा, 'दोहरी है दुनिया, दोहरे यहां के लोग। पाताल लोक यहीं है, कहीं और मत खोज़।'

हालांकि, टीजर देखकर अभी दर्शक इसकी कहानी का अंदाज नहीं लगा सकेंगे। लेकिन इतना तो साफ है कि यह वेब सीरीज लोगों के सामने कई तरह के सवाल खड़े करने वाली है। इससे पहले अनुष्का शर्मा एनएच 10 और परी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को डराने का काम कर चुकी हैं।

टॅग्स :अनुष्का शर्माबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई