लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन पर उठाया सवाल, बोले- हमेशा 8 बजे ही बोलते हैं और समय देते हैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 25, 2020 09:53 IST

अनुराग काफी समय से सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। लेकिन देश हालातों का हवाला देते हुए एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर पर वापसी की है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार राज 8 बजे कोरोना वायरस को देखते हुए 21 दिन के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन करने का आदेश दिया है।पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स से जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार  राज 8 बजे कोरोना वायरस को देखते हुए  21 दिन के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन करने का आदेश दिया है। अब 21 दिन तक पूरा देश पूरी तरह से बंद रहेगा। पीएम मोदी ने कहा है कि इन 3 हफ्तों में लोग घरों में ही रहें। ऐसे में पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स से जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। इस लिस्ट में डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी शामिल हो गए हैं।

अनुराग काफी समय से सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। लेकिन देश हालातों का हवाला देते हुए एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर पर वापसी की है। इस वापसी के साथ ही वह अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।

अनुराग कश्यप ने ट्वीट करके पीएम मोदी के ऐलान पर सवाल खड़ा किया है। अनुराग ने ट्वीट करके लिखा है कि 8 बजे रात के बजाए सुबह आठ बजे बोल देते । चार बजे भी बोल देते तो इंतज़ाम कर लेते । हमेशा आठ बजे ही बोलते हैं और समय देते हैं चार घंटे का । उनका क्या जो पैदल घर को निकले हैं शहर छोड़ के , क्योंकि बस या ट्रेन नहीं चल रही ? अब कहें तो कहें क्या । ठीक है प्रभु। आपको बता दें कि भारत नें कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 500 पार  हो गई है। मंगलवार को करीब 52 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कई मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।सोमवार को महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब की सरकारों ने सोमवार को कर्फ्यू लागू कर दिया जबकि भारत के अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन हो गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनअनुराग कश्यपबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!