लाइव न्यूज़ :

'मनमर्जियां' विवाद पर अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, हटाए गए धूम्रपान के दृश्य

By भाषा | Updated: September 19, 2018 21:06 IST

निर्देशक अनुराग कश्यप ने विवाद पर कहा कि उनकी मंशा कभी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी लेकिन इस मुद्दे का बिना वजह राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

Open in App

मुंबई, 19 सितंबर: सिख समुदाय की आपत्ति के बाद ‘मनमर्जियां’ के निर्माताओं ने फिल्म से धूम्रपान के तीन दृश्यों को हटा दिया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के किरदार को धूम्रपान करते दिखाया गया है, जिस पर सिख समुदाय ने आपत्ति जतायी थी।

इन दृश्यों को हटाने के लिये निर्माताओं ने केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से संपर्क किया था।

सेंसर की प्रति के अनुसार फिल्म से हटाये गये तीन दृश्यों में धूम्रपान करते नजर आ रहे अभिषेक का 29 सेकंड का दृश्य, गुरुद्वारा में प्रवेश करते तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन का एक मिनट लंबा दृश्य और धूम्रपान करती नजर आ रहीं तापसी का 11 सेकंड का दृश्य शामिल है।

निर्माता से जुड़े सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने उन दृश्यों को हटा दिया है क्योंकि लोगों की भावनाएं आहत हो रही थीं। महानगरों के सिनेमाघरों में आज से फिल्म में यह बदलाव देखा जायेगा, जबकि आगामी बृहस्पतिवार-शुक्रवार से समूचे भारत में यह बदलाव देखा जायेगा।’’

निर्देशक अनुराग कश्यप ने विवाद पर कहा कि उनकी मंशा कभी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी लेकिन इस मुद्दे का बिना वजह राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

टॅग्स :मनमर्जियाँअभिषेक बच्चनतापसी पन्नूविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?