लाइव न्यूज़ :

इनकी जो भूख है खत्म नहीं होती है, अनुराग कश्यप ने विवेक अग्निहोत्री के आरोपों पर कहा- जितना चाहे वे मुझे गाली दें...

By अनिल शर्मा | Updated: August 24, 2022 15:30 IST

अनुराग कश्यप ने विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा उनपर किए हमलों का अपने एक हालिया साक्षात्कार में जवाब दिया है। अनुराग ने कहा कि कश्मीर फाइल्स ने जितना उनको अटेंशन दिया है, बहुत ज्यादा दिया है। उनकी जो भूख है वह खत्म नहीं होती है। जितना चाहे वे मुझे गाली दें मैं क्या कर सकता हूं। ये सीधी सी बात है कि...

Open in App
ठळक मुद्देमैंने विवेक अग्निहोत्री के लिए एक फिल्म लिखी थी जिसकी स्क्रिप्ट उन्होंने बदल दी थीः अनुराग कश्यपअनुराग कश्यप ने कहा कि विवेक रंजन की जो भूख है वह खत्म नहीं होती है।अनुराग ने कहा कि हमारी बहुत कम फिल्में इसलिए नॉमिनेट हुईं क्योंकि हमने हमेशा गलत फिल्में भेजीं।

मुंबईः फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने विवेक अग्निहोत्री के हमलों का जवाब दिया है। दोबारा के निर्देशक ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री को अटेंशन चाहिए था मिल गया। उनकी जो भूख है वह खत्म नहीं होती है। जितना चाहे वे मुझे गाली दें, मैं क्या कर सकता हूं।

द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप को उनके ऑस्कर वाले बयान को लेकर ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली थी। एक इंटरव्यू में भी विवेक ने कहा था कि इनका मकसद भारत के हित को आहत करना है। ये बहुत बड़ी समस्या है। ये जेनोसाइड डिनायल करने वाले लोग हैं।अनुराग कश्यप ने तो खुलेआम कहा है कि वो हिंदू फोबिक है। ये लीडरशीप लेकर कैंपेन चलाना चाहते हैं।

अनुराग कश्यप ने बीते दिनों इंडिया टीवी को दिए साक्षात्कार में कहा था कि बात आरआरआर की हो रही थी। बात हो रही थी ऑस्कर की। मैं आकदमी का मेंबर हूं। बात हो रही थी कि हॉलीवुड में क्या पसंद किया जा रहा है। आरआरआर को सैटल्ड फिल्म में 3 नॉमिनेशन मिल चुके हैं जो अबतक किसी भी भारतीय फिल्म को नहीं मिले हैं।

विवेक को लगता है कि जिंदगी में उन्होंने बहुत बड़ा तीर मार लिया

अनुराग ने कहा कि उसमें मैंने कहा था- मैं आशा करता हूं कश्मीर फाइल्स उसमें नहीं होगी। 80 मिनट के इंटरव्यू के क्लिप को निकाल करके उन्होंने ट्वीट किया क्योंकि उन्हें अटेंशन की समस्या है। उनको बहुत ज्यादा अटेंशन चाहिए। उन्हें लगता है कि जिंदगी में उन्होंने बहुत बड़ा तीर मार लिया। क्योंकि उनके साथ जीवन में इतना बड़ा कुछ हुआ नहीं।

विवेक रंजन की जो भूख है वह खत्म नहीं होती हैः अनुराग

अनुराग ने साक्षात्कार में आगे कहा कि कश्मीर फाइल्स ने जितना उनको अटेंशन दिया है, बहुत ज्यादा दिया है। उनकी जो भूख है वह खत्म नहीं होती है। जितना चाहे वे मुझे गाली दें मैं क्या कर सकता हूं। ये सीधी सी बात है कि आप क्या भेजते हो और वहां क्या नॉमिनेट होता है, हमारे देश और ऑस्कर अकादमी में बहुत बड़ा अंतर है।  हमारी बहुत कम फिल्में इसलिए नॉमिनेट हुईं क्योंकि हमने हमेशा गलत फिल्में भेजीं। इसलिए मैंने ऐसा कहा। मैं कश्मीर फाइल्स के विरोध में नहीं हूं। मैंने ये फिल्म नहीं देखी क्योंकि वैचारिक तौर पर ऐसी फिल्में देखता ही नहीं।

मैंने उनके लिए एक फिल्म लिखी थी जिसकी स्क्रिप्ट उन्होंने बदल दी थीः अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप ने विवेक अग्निहोत्री पर उनकी लिखी एक फिल्म का स्क्रिप्ट बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मैं विवेक अग्निहोत्री का लेखक रहा हूं। मैंने उनके लिए एक फिल्म लिखी थी जिसकी स्क्रिप्ट उन्होंने बदल दी थी। फिल्म का नाम था- दन दना दन गोल। बहुत ही वाहियात फिल्म बनीं। मैंने जो लिखा और जो बना, उसी समय मैं समझ गया कि इस आदमी को फिल्म बनाना नहीं आता। और तब से हमने साथ में काम ही नहीं किया। इसके अलावा मुझे कोई दिक्कत नहीं।

 'उनकी ताशकंद फाइल जब हिट हुई तो मैंने तारीफ की थी'

अनुराग कश्यप ने कहा कि उनकी ताशकंद फाइल जब हिट हुई तो मैंने तारीफ की थी। जब कोई अच्छा काम करे तो उसी तरह से तारीफ भी होती है लेकिन उनका कहीं और है। अच्छी बात है। इतना बता दूं कि जब जिंदगी जब उठाती है तो वह नीचे पटकती भी है। जिंदगी जब पटकती है तो वह समय भी ज्यादा दूर नहीं होता। उस वक्त पास में दो-तीन लोग मिलेंगे जो ईमानदार हैं। उस वक्त बाकी लोग नहीं मिलेंगे जो आज चढ़ा रहे हैं।

अनुराग के इस बयान पर भड़क गए थे विवेक अग्निहोत्री

 अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म दोबारा के प्रमोशन के दौरान यू ट्यूब चैनल 'गलाटा प्लस' के भारद्वाज रंगन को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने एस. एस. राजामौली की सुपरहिट फिल्म 'RRR' की काफी प्रशंसा की थी। इस फिल्म को ऑस्कर में भेजने की बात कहते हुए अनुराग ने यह भी कहा था कि वे उम्मीद करते हैं कि कहीं 'RRR' की बजाय 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर नामांकन के लिए ना भेज दिया जाए।

 

 

 

टॅग्स :अनुराग कश्यपVivek Ranjan Agnihotriहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!