लाइव न्यूज़ :

गिले-शिकवे भुलाकर नसीरुद्दीन को गले लगाना चाहते हैं अनुपम,दिया यह बड़ा बयान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2020 12:37 IST

सीएए पर सरकार के समर्थन करने पर कुछ दिन पहले नसीरुद्दीन ने एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) को 'जोकर' बताते हुए कहा था कि उन्हें गंभीरता से बिलकुल नहीं लिया जाना चाहिए। जिसके बाद अनुपम ने भी जवाब में नसीर को एक कुंठित और नशेड़ी व्यक्ति कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम ने हाल में अपने एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन को लेकर कई सारी बातों का खुलासा कियाअनुपम ने कहा कि उनके पास नसीर के साथ गुजारा अच्छा वक्त ही बचा है

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता और नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) का मतभेद जगजाहिर है। अलग-अलग राजनैतिक विचार रखने की वजह से दोनों आए दिन एक दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे का नाम लेकर हमला करते हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र रहे अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह एक समय अच्छे दोस्त हुआ करते थे।

 दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया, लेकिन कुछ वर्ष पूर्व दोनों में राजनीतिक विचारधारा को लेकर मतभेद हो गए। कई मौकों पर दोनों को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा चुका है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के मसले पर तो दोनों में ऐसी ठन गई थी कि नसीरुद्दीन ने अनुपम को जोकर और चापलूस कहा था, जिसके जवाब में अनुपम ने नसीर को एक कुंठित और नशेड़ी व्यक्ति कहा था।

इतना सब होने के बावजूद अनुपम अब सब कुछ भुला देना चाहते हैं। वह नसीरुद्दीन से अपने संबंधों को सुधारकर उनसे गले मिलना चाहते हैं।अपने हालिया इंटरव्यू में अनुपम ने कहा कि नसीरुद्दीन के साथ इस तरह संबंध खराब होने का उन्हें दुख है, लेकिन ऐसा केवल दो कलाकारों के बीच ही नहीं, बल्कि दोस्त-रिश्तेदार सबके साथ हो जाता है। आपके विचार अलग हो सकते हैं और यही जिंदगी की सच्चाई है।

अनुपम ने कहा कि उनके पास नसीर के साथ गुजारा अच्छा वक्त ही बचा है।उन्होंने नसीर से काफी कुछ सीखा है, वह उनके सीनियर हैं और नसीर के खिलाफ उनके दिल में कुछ भी नहीं है। अभिनेता ने कहा कि वह नसीर को गले लगाना चाहते हैं क्योंकि जिंदगी बहुत छोटी है और इसमें बातों को मन से लगाकर नहीं बैठ सकते हैं,अनुपम ने यह भी कहा कि नसीर ने उनके बारे में जो कुछ कहा और बदले में उन्होंने जो कुछ नसीर के बारे में कहां इसका उन्हें बेहद अफसोस है।

टॅग्स :अनुपम खेरनसीरूद्दीन शाहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!