लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर को 'नॉटी बच्चा' कहकर पुकारा करते थे अमरीश पुरी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

By अमित कुमार | Updated: June 26, 2020 13:12 IST

पर्दे पर विलेन का रोल निभाने वाले अमरीश पुरी रियल लाइफ बेहद शांत स्वभाव के व्यक्तित्व थे। अनुपम खेर ने अमरीश पुरी की तस्वीर शेयर कर कई पुरानी बातों का जिक्र किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। पुराने दिनों को याद करते हुए अनुपम खेर ने अमरीश पुरी के साथ एक तस्वीर शेयर की है।शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई यह तस्वीर किसी मैगजीन के कवर पेज की लग रही है।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और अमरीश पुरी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों ही कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से लगातार लोगों का दिल जीतते रहे। दोनों ही कलाकारों ने वंश, सलाखें, नाकाबंदी, आज का अर्जुन, निगाहें, सौदाहर, राम-लखन, त्रिदेव और दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन दोनों की जोड़ी फैंस के बीच आज भी खूब सुर्खियां बटौरती हैं। 

बदकिस्मती से आज अमरीश पुरी इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन अपने दमदार अभिनय से वो आज भी लोगों की जहन में जिंदा हैं। पुराने दिनों को याद करते हुए अनुपम खेर ने अमरीश पुरी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई यह तस्वीर किसी मैगजीन के कवर पेज की लग रही है। शेयर होते ही तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। 

अमरीश पुरी में थी किसी बच्चे सी मासूमियत

तस्वीर के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा, "मुझे अमरीश पुरी जी की याद आती है। वो सबसे शालीन व्यक्ति थे जिनसे दोस्ती करने का मुझे सौभाग्य मिला था। वह शांत और दयालु थे। उनमें किसी बच्चे सी मासूमियत थी। और बावजूद इसके उन्होंने सबसे खतरनाक विलेन की भूमिका भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में निभाई थी। कुछ सबसे ज्यादा प्रोफेशनल कलाकारों में से एक। समय के पाबंद और अनुशासित।"

अमरीश पुरी के लिए अनुपम थे नॉटी बच्चा 

अनुपम खेर ने आगे लिखा, "वह अक्सर मुझसे कहा करते थे, 'यार! तू बड़ा नॉटी बच्चा है।' मुझे बहुत ज्यादा लोगों ने बच्चा कहकर नहीं पुकारा है। ये बहुत अच्छा लगता था और मैं जवाब में उनसे कहा करता था कि, 'अमरीश जी, तुस्सी ग्रेट हो।' अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। 

टॅग्स :अनुपम खेरअमरीश पुरीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!