लाइव न्यूज़ :

ऑस्कर में RRR के नामांकित होने पर बोले अनुपम खेर- द कश्मीर फाइल्स में होगी कोई कमी

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 26, 2023 12:02 IST

भारत की कई फिल्मों ने 301 फिल्मों की सूची में जगह बनाई थी, जो ऑस्कर 2023 में नामांकन के लिए पात्र थीं, जिनमें आलिया भट्ट-स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी और ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म कंतारा शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअब अनुपम ने अपनी फिल्म को ऑस्कर नामांकन में शामिल नहीं किए जाने के बारे में बात की।अनुपम खेर स्टारर द कश्मीर फाइल्स भी सूची में शामिल थी।उन्होंने यह भी कहा कि आरआरआर को हॉलीवुड में अब तक पूरे अवार्ड सीजन में जबरदस्त प्यार मिला है।

मुंबई: इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नामांकन की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में एक बार फिर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच एक नए इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने न केवल आरआरआर और इसके गीत नाटू-नाटू की प्रशंसा की, बल्कि विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित द कश्मीर फाइल्स के बारे में भी बात की, जो अब ऑस्कर 2023 की दौड़ से बाहर हो गई है।

बता दें कि भारत की कई फिल्मों ने 301 फिल्मों की सूची में जगह बनाई थी, जो ऑस्कर 2023 में नामांकन के लिए पात्र थीं, जिनमें आलिया भट्ट-स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी और ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म कंतारा शामिल हैं। अनुपम खेर स्टारर द कश्मीर फाइल्स भी सूची में शामिल थी। अब अनुपम ने अपनी फिल्म को ऑस्कर नामांकन में शामिल नहीं किए जाने के बारे में बात की। 

उन्होंने यह भी कहा कि आरआरआर को हॉलीवुड में अब तक पूरे अवार्ड सीजन में जबरदस्त प्यार मिला है। अभिनेता ने ब्रूट इंडिया से कहा, "यदि अब आरआरआर ने क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीता है और आरआरआर ने गोल्डन ग्लोब्स में सर्वश्रेष्ठ गीत जीता है, तो यह भारतीय सिनेमा के लिए सबसे बड़ी भावना है। हमें जश्न क्यों नहीं मनाना चाहिए? इसलिए निश्चित रूप से द कश्मीर फाइल्स के साथ कुछ समस्या है।" 

उन्होंने आगे कहा, "मैं पहला व्यक्ति हूं, जिसने इस तरह का ट्वीट किया क्योंकि मुझे वास्तव में लगा कि 'वाह नाटू-नाटू गाना, पूरी भीड़ उस पर नाच रही है'। क्योंकि अब तक वे (पश्चिमी दर्शक) जो भी फिल्में स्वीकार करते थे, वे भारतीयों की गरीबी के बारे में थीं, किसी विदेशी के बारे में जिन्होंने एक फिल्म बनाई है, चाहे रिचर्ड एटनबरो हो या डैनी बॉयल भारतीयों के बारे में (लेकिन पश्चिमी दृष्टिकोण से)। यह पहली बार है जब कोई हिंदुस्तानी फिल्म या तेलुगु फिल्म या कोई भी भारतीय फिल्म सिनेमा की मुख्यधारा में आई है।"

टॅग्स :अनुपम खेरद कश्मीर फाइल्सऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार