लाइव न्यूज़ :

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ पहुंचे अनुपम खेर, त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी; फोटो शेयर कर हुए भावुक

By अंजली चौहान | Updated: January 23, 2025 12:29 IST

Maha Kumbh 2025: अभिनेता अनुपम खेर ने आज प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का भावुक पल बताया.

Open in App

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में भक्तों का आना जारी है। पवित्र त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगाने के लिए मशहूर हस्तियां भी प्रयागराज आ रही है जिनमें हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर शामिल हैं। 

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेता अनुपम ने इस आध्यात्मिक क्षण में भगवान से प्रार्थना करते हुए मंत्रों का जाप करते हुए अपनी पवित्र डुबकी की एक झलक साझा की। इमरजेंसी अभिनेता ने इसे अपने जीवन का 'भावनात्मक' क्षण बताया और कहा कि अब उनका जीवन "सफल" हो गया है।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाने से जीवन सफल हो गया!! पहली बार मां गंगा, जमुना जी और सरस्वती जी के संगम स्थल पर पहुंचकर मंत्रों का जाप किया! प्रार्थना करते समय आंखों से आंसू निकल आए। संयोग देखिए! एक साल पहले आज ही के दिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी ऐसा ही हुआ था! सनातन धर्म की जय हो।"

गौरतलब है कि अनुपम मंगलवार को महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद खेर ने एएनआई से संक्षिप्त बातचीत की और आध्यात्मिक समागम में भाग लेने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की।

उन्होंने कहा, "मैं इस आध्यात्मिक समागम में भाग लेने के लिए यहां आया हूं। यहां सभी वर्गों के लोगों को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इस ऐतिहासिक उत्सव को जिम्मेदारी और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और सीएम योगी आदित्यनाथ की भी सराहना करता हूं।"

सीएम योगी ने भी लगाई डुबकी

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। 

यूपी के सीएम को इस आध्यात्मिक क्षण में भाग लेने के दौरान भगवान को धन्यवाद देते हुए देखा गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संगम में पवित्र डुबकी लगाने की "खुशी" का वर्णन नहीं किया जा सकता है। "खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। 

आज यहां महाकुंभ प्रयागराज में कैबिनेट की संयुक्त बैठक हुई। कड़े फैसले भी लिए गए हैं और 2025 के महाकुंभ में 2031 के अर्धकुंभ की तैयारी शुरू हो गई है। यह आध्यात्मिक आनंद है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।" मौर्य ने कहा।

टॅग्स :महाकुंभ 2025अनुपम खेरउत्तर प्रदेशहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?