लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर ने नेपाल में भीख मांगती व 'फर्राटेदार अंग्रेज़ी' बोलती भारतीय लड़की का वीडियो पोस्ट किया, किया ये वादा

By अनिल शर्मा | Updated: November 4, 2021 07:41 IST

अनुपम खेर ने लिखा- मैंने काठमांडू में एक मंदिर के बाहर आरती को देखा! वह मूल रूप से राजस्थान, भारत की रहने वाली हैं। उसने मुझसे कुछ पैसे और मेरे साथ एक तस्वीर के लिए कहा। और फिर उसने मुझसे धाराप्रवाह अंग्रेजी में बात करना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम खेर ने इस बीच एक भीख मांगती भारतीय लड़की का वीडियो साझा किया हैभीख मांगती लड़की अनुमप खेर से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करती है

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों नेपाल यात्रा पर हैं। सोशल मीडिया पर यात्रा की तस्वीरें लगातार साझा कर रहे हैं। अभिनेता ने इस बीच एक भीख मांगती भारतीय लड़की का वीडियो साझा किया है जो उनसे फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रही है। अनुपम खेर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि उसने पहले उनके साथ तस्वीर लेने के लिए कहा और कुछ पैसे मांगे, और फिर फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करने लगी। 

खेर ने लिखा- मैंने काठमांडू में एक मंदिर के बाहर आरती को देखा! वह मूल रूप से राजस्थान, भारत की रहने वाली हैं। उसने मुझसे कुछ पैसे और मेरे साथ एक तस्वीर के लिए कहा। और फिर उसने मुझसे धाराप्रवाह अंग्रेजी में बात करना शुरू कर दिया। मैं शिक्षा के प्रति उसके जुनून पर चकित था! यहां हमारी बातचीत है! @anupamkherfoundation सुनिश्चित करेगी कि वह पढ़ाई करे। जय हो!

आरती नेपाल में भीख मांगती है। उसके कई भाई-बहन हैं। खेर पूछते हैं कि तुम इतनी अच्छी अंग्रेजी बोल लेती हो, कोई भी काम दे देगा। वह कहती है कि कोई भी उसे यहां काम नहीं देता। लोग कहते हैं कि भारत में जाकर काम करो। उसने अभिनेता को बताया कि वह कभी स्कूल नहीं गई है। उसे स्कूल जाना पसंद है। लेकिन उसकी कोई मदद नहीं करता है।

आरती अंग्रेजी में ही पूरी बातचीत करती है। कहती है कि मैं जानती हूं कि स्कूल मेरे जीवन को बदल देगा। अगर मैं कड़ी मेहनत करूंगी तो मैं अपने जीवन और भविष्य के लिए बहुत कुछ कर सकती हूं। आरती कहती है कि मैं सच में स्कूल जाना चाहती हूं। अनुपम खेर उसके भाइयों से भी पूछते हैं कि वे भी स्कूल जाएंगे, तो वे भी कहते हैं कि हां स्कूल जाएंगे।

आरती कहती है कि मुझे किसी भी चीज की जरूरत नहीं है बस स्कूल भेज दीजिए। इसके बाद अनुपम खेर उसे आश्वासन देते हैं कि वह जल्द ही स्कूल जाएगी। खेर कहते हैं कि उनका फाउंडेशन उसकी मदद करेगा। अभिनेता लड़की का नंबर भी लेते हैं। वह कहते हैं कि तुम वादा करो कि स्कूल जाओगी, जिसपर आरती भी अभिनेता से वादा लेती है कि वह भी स्कूल भेजने में उसकी मदद करेंगे।  

 

टॅग्स :अनुपम खेरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!