लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में अनुपम खेर मारे गए कश्मीरी पंडितों की आत्माओं की शांति के लिए की त्रिपंडी श्राद्ध पूजा, पत्रकार ने कहा, पहले कश्मीर जाना चाहिए था

By अनिल शर्मा | Updated: June 16, 2022 10:03 IST

अनुपम खेर ने वाराणसी में पूजा के दौरान का वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- आज वाराणसी में हत कश्मीरी हिन्दुओं की आत्मा की शांति के लिए त्रीपिंडी श्राद्ध पूजा में भाग लिया!

Open in App

वाराणसीः फिल्म अभिनेता अनुपम खेर बुधवार को वाराणसी पहुंचे थे। यहां वह 1990 में मारे गए कश्मीरी पंडितों की आत्मा की शांति के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध करने पूजा में हिस्सा लिया। वाराणसी के लिए निकलने से पहले अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि इस विशेष पूजा का निर्णय उन्होंने द कश्मीर फाइल्स की शूटिंग के दौरान लिया था।

अनुपम खेर ने ट्वीट किया था, “मैं कल वाराणसी जा रहा हूँ। द कश्मीर फाइल्स की शूटिंग के दौरान मैंने निर्णय लिया था कि मैं उन सभी कश्मीरी हिन्दुओं की आत्मा की शांति का पाठ करवाऊँगा, जिनकी ‘हिंदुओं के नरसंहार’ के दौरान आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्या की गई थी। इस पूजा को त्रिपंडी श्राद्ध पूजा कहते है। आयोजकों का आभार!”

अभिनेता के इस ट्वीट पर दैनिक भास्कर से जुड़े पत्रकार राजेश साहू ने उन्हें सलाह दी की पहले उन्हें कश्मीर जाना चाहिए जहां हालात बेहद खराब हैं। राजेश साहू ने अनुमप खेर के ट्वीट पर लिखा- “आपको वाराणसी आने से पहले कश्मीर जाने की जरूरत है। वहाँ के हालात खराब हैं। वहाँ जाकर राज्यपाल महोदय से पंडितों की सुरक्षा को लेकर बात करें। फिर महादेव के पास पंडितों की आत्मा की शांति के लिए पाठ करवाएँ।”

अनुपम खेर पत्रकार के इस टिप्पणी पर नाराज हो गए। अभिनेता ने इसपर जवाब देते हुए लिखा- कुछ आप भी कर लो! आप दैनिक भास्कर में पत्रकार है! लिखिए एक लेख कि कैसे कश्मीर में पिछले 35 सालों से आतंकवादियों ने कश्मीरी हिंदुओं को बेरहमी से मारा, उनकी माताओं, बहनों से बलात्कार किया! आतंकवाद की भी बुराई कर लो।जिनकी पूजा के लिए जा रहा हूँ।वो उनकी गोलियों के ही शिकार हुए थे।

अनुपम खेर ने वाराणसी में पूजा के दौरान का वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- आज वाराणसी में हत कश्मीरी हिन्दुओं की आत्मा की शांति के लिए त्रीपिंडी श्राद्ध पूजा में भाग लिया! मैं सभी ज्ञानी पंड़ितगणों, श्री संतोष ओझा और ब्रह्म सेना के सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने यह पूजा करवाने में मेरी सहायता की!

टॅग्स :अनुपम खेरवाराणसीकश्मीरी पंडित
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारतJammu-Kashmir: 23 साल बाद शोपियां पहुंचे कश्मीरी पंडित, 2003 के नरसंहार की प्रार्थना के दौरान गमगीन हुआ माहौल

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?