लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर से न्यूयॉर्क की सड़कों पर मिले अनुपम खेर, फोटो शेयर कर लिखी ये खास बात

By मेघना वर्मा | Updated: April 5, 2019 13:37 IST

अनुपम खेर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म होटल मुंबई को अमेरीका और कनाडा में लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं रणबीर कपूर के नेक्सट फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। 

Open in App

अनुपम खेर बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने वीडियोज और अपने ओपिनियन को वो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है। रणबीर कपूर और अनुपम खेर न्यू यॉर्क में मिले हैं। 

पिता ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे थे रणबीर

रणबीर कपूर न्यू यॉर्क अपने पिता और एक्टर ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे थे। जिनका ट्रीटमेंट इन दिनों न्यू यॉर्क में चल रहा है। वहीं उनकी मुलाकात अनुपम खेर से हुई। जहां दोनों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया। रणबीर कपूर इस शेयर की हुई फोटो में ब्लैक रंग की फोटो में दिखाई दे रहे हैं।

शूटिंग में बिजी हैं अनुपम खेर

वहीं अनुपम खेर इन दिनों न्यू यॉर्क में न्यू एमसटर्डैंम की शूटिंग के लिए गए हैं। रणबीर से मिलने के बाद अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'भारत के सबसे फाइनेस्ट और मेरे फेवरेट एक्टर रणबीर कपूर से मिलना डिलाइट फुल है। वो बहुत लविंग, रिस्पेक्टफुल, नॉलेजबल और टैलेंटेड हैं। न्यू यॉर्क की सड़कों पर उनके साथ चलते हुए फिल्म, जिंदगी और जिंदगी के अनुभवों पर बात करना काफी अच्छा है।'

अनुपम खेर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म होटल मुंबई को अमेरीका और कनाडा में लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं रणबीर कपूर के नेक्सट फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। 

टॅग्स :रणबीर कपूरअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया