लाइव न्यूज़ :

Anupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2025 16:14 IST

Anupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: 10 साल की खूबसूरत दोस्ती और 40 साल की शादी। हमने कई मुश्किल दौर देखे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ऐसा लग रहा है जैसे पूरा जीवनकाल हो।Anupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: विवाह की 40वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं। वाह!Anupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया।

Anupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री किरण खेर ने मंगलवार को अपनी विवाह की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर एक दूसरे के लिए ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट किए। अनुपम ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया जिसमें "आउटलैंडर" अभिनेता सैम ह्यूगन और कैट्रियोना बाल्फ किरण को शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं। उन्होंने साथ में लिखा, ‘‘प्रिय किरण! विवाह की 40वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं। वाह! ऐसा लग रहा है जैसे पूरा जीवनकाल हो। हमारे मामले में तो यह पूरा जीवनकाल ही है। 10 साल की खूबसूरत दोस्ती और 40 साल की शादी। हमने कई मुश्किल दौर देखे हैं।

लेकिन हमने इन सालों को बहुत ही शालीनता, गरिमा और प्यार के साथ जिया है। शुरुआती कई सालों तक हमने एक-दूसरे को तोहफे दिए और फिर फूलों का गुलदस्ता।’’ उन्होंने याद किया कि जब किरण बीमार पड़ी थीं, तो ‘टाइम ट्रैवल’ रोमांस "आउटलैंडर" उनकी पसंदीदा सीरीज थी और उन्होंने शो के मुख्य कलाकारों से किसी तरह संपर्क करके अपनी पत्नी के लिए एक व्यक्तिगत वीडियो संदेश मंगवाया।

अभिनेता ने लिखा, ‘‘मैंने किसी तरह आपके पसंदीदा किरदार निभाने वाले कलाकारों कैट्रियोना बाल्फ और सैम ह्यूगन से आपके 'जल्द ठीक होने' के लिए एक वीडियो बनाने के लिए संपर्क किया। उक्त वीडियो ने उस मुश्किल समय में आपके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान ला दी थी। इस अद्भुत भाव के लिए सैम ह्यूगन और कैट्रियोना बाल्फ को जितना धन्यवाद दूं, कम है।

चूंकि मेरे पास हमारी साथ की तस्वीरें नहीं हैं, तो पेश है वो वीडियो। उम्मीद है कि यह आज भी आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा। हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं।’’ किरण ने भी ‘स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स’ की अपने पति के साथ की एक तस्वीर ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट की। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, ‘‘विवाह की वर्षगांठ की शुभकामनाएं प्रिय अनुपम खेर। मेरे सबसे अच्छे दोस्त और साथी।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे जीवन के सबसे अच्छे साल तुम्हारे साथ हैं। हमने साथ में दुनिया घूमी है, हंसे हैं और हर पल का आनंद लिया है। ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा तुम पर बना रहे।’’ अनुपम शुभांगी दत्त के साथ "तन्वी द ग्रेट" में दिखे थे। वह विवेक अग्निहोत्री निर्देशित "द बंगाल फाइल्स" में भी नजर आने वाले हैं।

टॅग्स :अनुपम खेरकिरन खेरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम