लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत केस: महेश भट्ट को लेकर बोले अनुपम खेर- मैं नहीं देना चाहता कोई जजमेंट

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 15, 2020 16:22 IST

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर महेश भट्ट के बारे में तरह-तरह की बात सामने आ रही हैं। ऐसे में जब सुशांत मामले में महेश भट्ट के बारे में अनुपम खेर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो इस मामले में किसी तरीके का कोई जजमेंट नहीं देना चाहते।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम खेर ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत और उन्हें परिवार को इंसाफ मिलना चाहिएमहेश भट्ट को लेकर अनुपम खेर ने कहा कि वो किसी तरह का कोई जजमेंट नहीं देना चाहते हैं

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निधन को दो महीने पूरे हो चुके हैं। मगर अभी भी फैंस इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। यही नहीं, दिवंगत अभिनेता की मौत के बाद से फैंस और तमाम सेलेब्स लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। यही नहीं, फैंस के अलावा कई स्टार्स ने बॉलीवुड में जारी खेमेबाजी को लेकर खुलकर बात की। साथ ही, कई सेलेब्स ने बड़े प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के खिलाफ आवाज उठाई तो कुछ ने उनका बचाव किया। 

ऐसे में अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सामने आए हैं, जिन्होंने फिल्ममेकर महेश भट्ट का बचाव किया। टाइम्स नाउ के बातचीत के दौरान उन्होंने महेश भट्ट की जमकर तारीफ की और कहा कि इस मामले में किसी तरीके का कोई जजमेंट नहीं देना चाहते। अनुपम खेर ने आगे कहा कि वो तब तक ऐसा करते रहेंगे जब तक वह दोषी साबित नहीं हो जाते या खुद आगे आकर इस केस पर कुछ कमेंट नहीं करते।  उन्होंने कहा कि महेश भट्ट भट्ट ने उनकी बहुत मदद की है। दिग्गज अभिनेता ने ये भी कहा कि मेरे दादा-परदादा ने सिखाया है कि जो काम दे उसके हाथ नहीं काटने चाहिए।

हालांकि, इस दौरान उन्हें सुशांत के परिवार के सपोर्ट में भी सामने आए। यही नहीं, सुशांत सिंह राजपूत पर बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा, 'मैं जितना ज्यादा उसकी फिटनेस देखता हूं, उसके बेपरवाह अंदाज वाले वीडियोज देखता हूं, उतना ही सोचता हूं कि वो आत्महत्या क्यों करेगा? जनवरी 2020 के वीडियोज देखकर मैं उन करोड़ों लोगों तक पहुंचना चाहूंगा, जो अकेले हैं। मैं मेंटल हेल्थ के मुद्दे पर बात करना चाहता हूं लेकिन मैं इस केस में सही की जरूरत भी महसूस करता हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'वो जैसा है मैं उसे वैसा ही रहने देता था क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उसका रोल बेहद कठिन था। मुझे याद है कि मैं देर रात टहलने गया था, और वह लगातार बात कर रहा था कि वह क्या करना चाहता है। वह मुझसे पूछते थे कि मैंने विदेश में काम करना कैसे शुरू किया। मैंने अंग्रेजी में बोलने की कठिनाई से कैसे निपटा। मुझे अभी भी वह रात याद है। वह मुझसे हॉलीवुड और बॉलीवुड में काम करने के बीच का अंतर पूछते रहे।'

टॅग्स :अनुपम खेरसुशांत सिंह राजपूतमहेश भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?