लाइव न्यूज़ :

KBC 12: इस सीजन की तीसरी करोड़पति बनीं अनूपा दास, कैंसर से पीड़ित मां का कराएंगी इलाज, कहानी सुन बिग बी भी हुए इमोशनल

By अमित कुमार | Updated: November 23, 2020 09:35 IST

छत्तीसगढ़ की रहने वाली अनूपा दास ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन में एक करोड़ रुपये जीत लिया है। सोनी ने सोशल मीडिया पर शो के प्रोमो को शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है, जिसमें शो के होस्ट अमिताभ बच्चन अनूपा से 7 करोड़ का सवाल पूछते हैं।अनूपा के करोड़पति वाली खबर सामने आने के बाद से ही उनके घर पर लोग बधाइयां देने के लिए पहुंच रहे हैं।

केबीसी के 12 वें सीजन में तीसरी करोड़पति बनने वाली महिला का नाम सामने आया है। अनूपा दास टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन करोड़पति बनने वाली तीसरी कंटेस्टेंट बन गई हैं। पंचपथ चौक निवासी अनूपा दास अब सात करोड़ रुपये के लिए आखिरी सवाल का सामना करेंगी। कार्यक्रम का प्रसारण 25 नवंबर को होगा। 

शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है, जिसमें शो के होस्ट अमिताभ बच्चन अनूपा से 7 करोड़ का सवाल पूछते हैं। इस दौरान अनूपा दास भावुक हो जाती हैं। वह कहती हैं कि उनकी मां को तीसरी स्टेज का कैंसर है और जीते हुए पैसों से वह उनका इलाज करवाएंगी। अनूपा की बात सुनकर बिग बी भी इमोशनल हो जाते हैं। अनूपा बस्तर संभाग की रहने वाली हैं।

अनूपा के करोड़पति वाली खबर सामने आने के बाद से ही उनके घर पर लोग बधाइयां देने के लिए पहुंच रहे हैं। अनुपा से पहले आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा करोड़पति बनीं थी। सीजन के दौरान सवालों का जवाब देते हुए मोहिता शर्मा करीब 1 करोड़ रुपये जीतने में कामयाब हो गई थी। दिल्ली की नाजिया नसीम के एक करोड़ रुपये जीतने के बाद केबीसी 12 को अब तीसरा करोड़पति मिल गया है।

बता दें कि अनुपा के जीत के तुरंत बाद सोनी एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर घोषणा की अनुपा दास KBC 12 की तीसरी करोड़पति बन गई हैं। यह एपिसोड 25 नवंबर को प्रसारित होगा। अनूपा दास जीती हुई रकम से अपनी मां का कैंसर का इलाज कराएंगी। अनुपा की माता सरस्वती दास रिटायर्ड बैंकर हैं जो कुछ समय से कैंसर से पीड़ित हैं। 2019 में मां को कैंसर होने की बात सामने आई थी। 

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चनसोनीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!