लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया ट्वीट , लिखा- याद रखना किस घर से आती है वो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2020 11:42 IST

दीपिका के सपोर्ट में कई सेलेब्स उतर आए हैं। सेलेब्स ने दीपिका का जेएनयू जाना एक साहसिक कदम बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देछपाक में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभाती नजर आ रही हैं इस फिल्म के जरिए दीपिका बतौर प्रोड्यूसर पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हिंसा होने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहुंची थीं। दीपिका का जेएनयू जाना चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग दीपिका के जेएनयू जाने पर उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसके विरोध में उतरे हैं और फिल्म को त्यागने की बात कह रहे हैं।

ऐसे में दीपिका के सपोर्ट में कई सेलेब्स उतर आए हैं। सेलेब्स ने दीपिका का जेएनयू जाना एक साहसिक कदम बताया है। ऐसे में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा भी दीपिका सपोर्ट में उतर आए हैं। डायरेक्टर ट्वीट करके  जहां दीपिका का समर्थन किया वहीं उनके पिता प्रकाश पादुकोण की काफी तारीफ भी की है।

अनुभन सिन्हा ने ट्वीट करते दीपिका और उनके पिता की ताऱीफ की है। डायरेक्टर ने लिखा है कि और याद रखना बात किस घर से आती है वो। प्रकाश पादुकोण की बेटी है। हीरो है वो आदमी। सालों साल देश की नाक ऊँची की है। इसके अलावा अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण की छपाक को लेकर एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "वैसे छपाक एक बेहद सुलझी हुई निर्देशिका मेघना गुलजार की फिल्म है जो एक एसिड अटैक सर्वाइवर के बारे में है, इसके पहले मेघना तलवार और राजी जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुकी हैं। दीपिका के बारे में जितना बोलूंगा उससे ज्यादा आप जानते हैं। छपाक में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। इस फिल्म के जरिए दीपिका बतौर प्रोड्यूसर पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। साथ ही विक्रांत मैसी के साथ भी उनकी ये पहली फिल्म है। मेघना गुलजार ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :छपाक मूवीदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?