लाइव न्यूज़ :

मजदूरों की दुर्दशा पर बॉलीवुड डायरेक्टर का सरकार पर फूटा गुस्सा, कहा- टीवी पर आने से पहले...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 14, 2020 13:09 IST

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने मजदूरों को लेकर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने ट्वीट किया है अनुभव सिन्हा ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि सरकार पिछले 45 दिनों से टीवी देख रही है

वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण पूरे देश में लागू लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार को देश को संबोधित किया। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान किया।कई जगह लोग शहरों से अपने गांव के लिए मीलों दूर पैदल ही परिवार के साथ निकल चुके हैं।

 इस मामले को लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अनुभव सिन्हा ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि सरकार पिछले 45 दिनों से टीवी देख रही है। वह अब भी घर पहुंचने के लिए मीलों दूर चल रहे हैं।

अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने अपने ट्वीट में कहा कि आप पूरी तरह से विफल रहे हैं.  अनुभव सिन्हा ने अपने ट्वीट में सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, "उम्मीद करता हूं कि भारत की सरकार पिछले 45 दिनों से टीवी देख रही होगी। वे अब भी घर पहुंचने के लिए मीलों दूर चल रहे हैं। गर्भवती महिलाएं, शिशु, बिना पानी, भोजन और पैसे के। कृप्या टीवी पर सज-संवरकर आने से पहले एक बार उनके बारे में भी सोचें। आप पूरी तरह से विफल हो चुके हैं। अनुभव का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। डायरेक्टर के इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग तरह तरह के ट्वीट पर रिप्लाई दे कर अपनी बात रख रहे हैं।

हाल ही में उनकी फिल्म 'थप्पड़' रिलीज हुई है। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने मुख्य किरदार निभाया है और दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई. बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में करीब 7500 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2 लाख लोग इससे संक्रमित हैं। इस वायरस के फैलने के कारण भारत में  स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, पब और कई कार्यालय भी बंद कर दिये गए हैं। उम्मीद है जल्द ही इस पर काबू पाया जाएगा। 

टॅग्स :अनुभव सिन्हाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच