लाइव न्यूज़ :

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को ट्विटर पर बुरी तरह किया जा रहा ट्रोल, जानिए वजह

By अनिल शर्मा | Updated: November 5, 2021 10:50 IST

हर्षवर्धन ने लिखा कि लोग अभी भी हर जगह पटाखे जला रहे हैं। मेरे पालतू डर रहे हैं। घर में सभी असहज महसूस कर रहे हैं। और कई तरीकों से यह पर्यावरण के लिए नुकसानदायक भी है।

Open in App
ठळक मुद्देपटाखे ना जलाने को लेकर किए गए ट्वीट की वजह से हर्षवर्धन को ट्रोल किया जा रहा हैट्विटर पर हर्षवर्धन टॉप ट्रेंड में बने हुए हैं

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। हर्षवर्धन के जिस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है, उसमें उन्होंने पटाखे जलानेवालों पर नाराजगी जाहिर की है।

ट्वीट में लिखा है- लोग अभी भी हर जगह पटाखे जला रहे हैं। मेरे पालतू डर रहे हैं। घर में सभी असहज महसूस कर रहे हैं। और कई तरीकों से यह पर्यावरण के लिए नुकसानदायक भी है। मैं इन वजहों से कभी भी सांस्कृतिक प्रीसेट का कैदी नहीं रहा। सामान्य ज्ञान कभी-कभी प्रबल होता है।

हालांकि हर्षवर्धन के जिस ट्वीट को साझा किया जा रहा है, वह फिलहाल डिलीट हो चुका है। हालांकि उन्हें लोग काफी भलाबुरा बोल रहे हैं। हर्षवर्धन की एक पुरानी तस्वीर भी लोग साझा कर रहे हैं जिसमें वह पटाखे का पूरा बंडल लिए नजर आ रहे हैं। इसमें उनके पिता अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर हर्षवर्धन ने जवाब दिया है कि यह 5 साल पुरानी तस्वीर है। हमने इस साल कुछ नहीं किया है। हम पहले से और सावधान है। हैप्पी दिवाली।

एक यूजर ने हर्षवर्धन को जवाब देते हुए लिखा है कि  ईंधन की खपत वाली लग्जरी कारों, निजी जेट विमानों में जाना हकदार है, लेकिन पर्यावरण कार्यकर्ता दिवाली के दौरान ही जागते हैं। आई एम सॉरी बाबू हर्षवर्धन कपूर। मुझे नहीं पता कि कुछ लोग इसे क्यों ट्रेंड कर रहे हैं।

वहीं एक अन्य ने लिखा- चिकन केकड़े खाते वक्त जानवर याद नहीं आते अंकल। हैंड बैग के लिए बछड़े और गाय के चमड़े का उपयोग करना जानवरों के प्रति दयालु है? ज्ञान के लिए धन्यवाद। मेरा त्योहार आपका सामाजिक जागरूकता अभियान नहीं है।

इसके साथ ही एक ने लिखा- कपूर परिवार जिहादियों के उत्पीड़न को देखते हुए पाकिस्तान से भाग आए, हिंदुस्तान ने समर्थन किया, उन्हें समृद्धि, पैसे दिए, सेलिब्रिटी का दर्जा दिया और बदले में वे हिंदू रीति-रिवाजों के त्योहारों का विरोध करने वाले जिहादियों से शादी कर रहे थे। गद्दार! इन्हें पाकिस्तान जाना चाहिए।

टॅग्स :अनिल कपूरहर्षवर्धन कपूरहिन्दी सिनेमा समाचारट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम