लाइव न्यूज़ :

लग रहा है डेट पर आया हूं, अनुपम खेर संग थिएटर में आरआरआर देखने पहुंचे अनिल कपूर ने कह दी ऐसी बात, चौंक गए खेर

By अनिल शर्मा | Updated: May 4, 2022 10:52 IST

वीडियो की शुरुआत अनिल कपूर ने करते हुए कहा, "हम दोनों कई सालों के बाद एक फिल्म देखने आए हैं।" अनुपम आगे कहते हैं, "हजार साल। हम अपने खुद के प्रीमियर के लिए आते थे।"

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम खेर ने अनिल कपूर के साथ आरआरआर देखने थिएटर पहुंचे थे जिसका वीडियो साझा किया हैएसएस राजमौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 1,100 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है

मुंबईः अनिल कपूर और अनुपम खेर की दोस्ती पुरानी है। दोनों ने 90 के दशक में एक साथ कई फिल्में कीं। अब लंबे समय बाद दोनों एक साथ नजर आए। मौका था फिल्म देखने का। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है और बताया है कि वे अनिल कपूर के साथ कई सालों बाद फिल्म देखने थिएटर आए हुए हैं। अभिनेता ने बताया है कि वह एसएस राजमौली की फिल्म आरआरआर देखने पहुंचे हैं।

फिल्म देखने से पहले की बातचीत के इस वीडियो में दोनों कलाकार अपनी-अपनी बातें साझा कर रहे हैं। इस दौरान अनिल कपूर कहते हैं,  उन्हें लग रहा है कि वह सेंट जेवियर्स कॉलेज में हैं और डेट पर आए हैं। हालांकि इसपर अनुपम खेर अपनी सहमति जाहिर नहीं करते हैं। अनिल कपूर की बात पर वह जवाब देते हैं कि मैं...ऐसा नहीं कहना चाहूंगा।

वीडियो की शुरुआत अनिल कपूर ने करते हुए कहा, "हम दोनों कई सालों के बाद एक फिल्म देखने आए हैं।" अनुपम आगे कहते हैं, "हजार साल। हम अपने खुद के प्रीमियर के लिए आते थे।" अनिल कपूर फिर कहते हैं, "हां, आप जानते हैं कि मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं सेंट जेवियर्स कॉलेज में हूं, और मैं डेट पर आया हूं। इसपर अनुपम चौंकते हुए पूछते हैं "सॉरी?" अनिल कपूर दोबार अपनी बात रखते हैं जिसपर अनुपम कहते हैं मैं ऐसा नहीं कहना चाहूंगा। अनिल हैं कि डेट विथ अनुपम खेर।

अनुपम खेर और अनिल कपूर एसएस राजामौली की पीरियड एक्शन ड्रामा आरआरआर देखने गए थे, जिसने 24 मार्च को रिलीज होने के बाद दुनिया भर में ₹1,100 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। 

टॅग्स :अनिल कपूरअनुपम खेरराम चरणहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम