लाइव न्यूज़ :

10 साल से इस बीमारी से जूझ रहे थे अनिल कपूर, खुद सोशल मीडिया पर किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 17, 2020 09:14 IST

अनिल कपूर भले ही कितने फिट हों लेकिन वह पिछले 10 सालों से वे पैर से संबंधित अकिलिस टेंडन नामक समस्या से जूझ रहे थे। अब उन्होंने बिना सर्जरी के इस समस्या से छुटकारा पा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैंअनिल बढ़ती उम्र में भी नए हीरोज को पीछे किए हुए हैं

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अनिल बढ़ती उम्र में भी नए हीरोज को पीछे किए हुए हैं। एक्टर का स्टाइल और जिंदादिली फैंस को जमकर पसंद है। अनिल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। एक्टर आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट का वीडियो आदि शेयर करते रहते हैं।  हाल ही में एक्टर ने अपनी एक बीमारी के बारे में बताया है।

अनिल कपूर भले ही कितने फिट हों लेकिन वह पिछले 10 सालों से वे पैर से संबंधित अकिलिस टेंडन नामक समस्या से जूझ रहे थे। अब उन्होंने बिना सर्जरी के इस समस्या से छुटकारा पा लिया है।

हाल ही में अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर कीं। इसके साथ ही एक्टर ने अपनी बीमारा और उस डॉक्टर का भी जिक्र किया है जिसकी मदद से वह बिना सर्जरी के ठीक हो गए।

अनिल कपूर ने लिखा, 'मैं पिछले 10 सालों से अकिलिस टेंडन की समस्या से जूझ रहा था। दुनियाभर के डॉक्टर्स ने मुझे ये सलाह दी कि ये ऐसे ठीक नहीं होगा और मुझे सर्जरी करानी पड़ेगी। मगर डॉक्टर मुलर ने मेरा अच्छी तरह से उपचार किया और मुझे गाइड किया। उनकी मदद से बिना कोई सर्जरी कराए मैं ठीक से चलने लगा, फिर दौड़ने लगा और अब स्किपिंग भी आराम से कर ले रहा हूं।'

अनिल कपूर के काम की बात करें तो  वह जल्द ही अभिनव बिंद्रा की बायॉपिक में अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टीस्टारर 'तख्त' में काम करते हुए दिखाई देंगे। आखिरी बार अनिल का फैंस ने मलंग फिल्म में एक अहम रोल में देखा था।

टॅग्स :अनिल कपूरबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?