लाइव न्यूज़ :

मेकर्स ने रिलीज किया 'फन्ने खां' का मेकिंग वीडियो, आम आदमी के किरदार को बखूबी निभाते हुए दिखे अनिल कपूर

By विवेक कुमार | Updated: August 1, 2018 13:17 IST

मेकिंग वीडियो में अनिल कपूर की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलती है। उन्होंने एक आम आदमी का किरदार बखूबी निभाया है।

Open in App

मुंबई, 1 अगस्त: बॉलीवुड के 'लखन' अनिल कपूर जल्द ही फन्ने खां में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अनिल कपूर के अलावा राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन भी लीड रोल में है। इस शुक्रवार यानी 3 अगस्त को फिल्म फन्ने खां रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शूटिंग की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। 

इस मेकिंग वीडियो में दिखाया है कि किस तरह फिल्म के सीन को रियल लगने के लिए चाल से लेकर भिंडी बाजार तक जैसी जगहों पर शूट किया गया है।  

अतुल मांजरेकर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म फन्ने खां में अनिल कपूर ने एक आम आदमी के किरदार में हैं। जो अपनी अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए किस भी हद तक गुजरने को तैयार रहता है। 

मेकिंग वीडियो में अनिल कपूर की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलती है। उन्होंने एक आम आदमी का किरदार बखूबी निभाया है। जो बिल्कुल सच सा लगता है। मेकिंग वीडियो के बैकग्राउंड में अच्छे दिन का गाना बजता है जो कि इसे और भी स्पेशल बनाता है। 

बता दें कि राजकुमार राव, अनिल कपूर के दोस्त की भूमिका में हैं। वहीं खूबसूरत ऐश्वर्या राय रॉकस्टार बेबी सिंह के किरदार में हैं। जो लाखों दिलों की धड़कन हैं। अनिल कपूर और राजकुमार राव फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं वहीं इस फिल्म के प्रमोशन से ऐश्वर्या राय बच्चन दूर हैं।

टॅग्स :फन्ने खांअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

स्वास्थ्य27000 से अधिक मेडिकल कैंप, 6 करोड़ लोगों का इलाज, मिला सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार