लाइव न्यूज़ :

'The Night Manager 2' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे अनिल कपूर को आया गुस्सा, कही ये बात; देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: June 30, 2023 13:19 IST

अनिल कपूर हाल ही में अपने वेब शो द नाइट मैनेजर 2 की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इवेंट में वह अपना आपा खोते नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल कपूर द नाइट मैनेजर की स्क्रीनिंग पर पहुंचे।द नाइट मैनेजर वेब सीरीज आज ओटीटी पर रिलीज हुई है द नाइट मैनेजर में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर भी हैं

मुंबई: 'द नाइट मैनेजर 2' वेब शो शुक्रवार, 30 जून को डिज्नी+हॉटस्टार ओटीटी पर रिलीज हो गया है। इस वेब सीरीज में बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर अनिल कपूर है। अनिल कपूर फैन्स के दिलों पर राज करते हैं और अक्सर एक्टर खबरों की सुर्खियों में बने रहते हैं।

हालांकि, इस बार अनिल कपूर ने अपने चार्म के जरिए फैन्स के होश नहीं उड़ाए बल्कि गुस्सा कर सबको हैरान कर दिया। दरअसल, 'द नाइट मैनेजर 2' वेब सीरीज के रिलीज से एक दिन पहले यानी गुरुवार को फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। वेब सीरीज के निर्माताओं ने मुंबई में विशेष स्क्रीनिंग रखी जिसमें शो से जुड़े सभी कलाकार मौजूद हुए।

इसी दौरान अनिल कपूर में समारोह में शामिल हुए लेकिन जब वह प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जा रहे थे तो अचानक उन्हें मीडिया पर गुस्सा आ गया और वह भड़क गए। भड़के एक्टर ने कैमरे के सामने ही अपना ऐसा रिएक्शन दिया कि वहां मौजूद लोगों को माफी मांगनी पड़ी। 

अनिल कपूर ने खोया आपा! अनिल कपूर ने अपनी वेब सीरीज द नाइट मैनेजर 2 की स्क्रीनिंग में भाग लिया। स्क्रीनिंग स्थल पर, अनिल ने एक व्यक्ति को उनकी मदद करने के लिए बुलाया।

हालांकि, वहां काफी भीड़ थी क्योंकि कई पत्रकारों का जमावड़ा भी लगा हुआ था। इसी दौरान जब अनिल कपूर ने एक शख्स को अपनी मदद के लिए बुलाया तो वो वहां जल्दी से नहीं आ पाया। इस पर एक्टर काफी गुस्सा हो गए और दो शख्स से कहने लगे की खड़े क्या हो मेरी हेल्प करो। 

इस दौरान उन्हें भीड़ में खड़ी शो की लीड एक्ट्रेस शोभिता की मदद करते हुए भी देखा गया। एक्टर ने उन्हें भीड़ से हाथ देकर निकाला।

शख्स ने बोला 'सॉरी'

गौरतलब है कि जैसे ही अनिल कपूर गुस्से से लाल हुए वहां वो दोनों शख्स पहुंचे और उन्होंने एक्टर को सॉरी बोलकर माफी मांगी। इसके बाद एक्टर वहां से आगे बढ़ गए। हालांकि, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमेशा फैन्स ने अनिल कपूर को कूल और बिंदा अंदाज में देखा है लेकिन इस बार उन्हें गुस्सा करते देख फैन्स हैरान रह गए। 

बता दें कि इस वीडियो को पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन भी लिखा, "अनिल कपूर और उनके आकर्षण!! उनके नए सीज़न के लिए इंतजार नहीं कर सकते, उनका अभिनय निश्चित रूप से अद्भुत है।"

मालूम हो कि द नाइट मैनेजर 2 की स्क्रीनिंग में दिशा पटानी, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, राजकुमार संतोषी और फातिमा सना शेख भी शामिल हुए। जयदीप अहलावत, चंकी पांडे, जिम सरभ और अन्य हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। द नाइट मैनेजर 2 का निर्देशन और निर्माण संदीप मोदी ने किया है।

टॅग्स :अनिल कपूरबॉलीवुड हीरोवेब सीरीजदिशा पटानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?