लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत केस: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने CBI जांच की ठुकराई मांग, अंतिम रिपोर्ट पर कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 17, 2020 10:47 IST

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार के ये फैसला फैंस के लिए झटका हो सकता है

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है एक्टर ने अपने ही घर पर 14 जून को सुसाइड कर ली थी

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। एक्टर ने अपने ही घर पर 14 जून को सुसाइड कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर फैंस कैंपेन चला रहे हैं। सिनेमा से लेकर राजनीति की कई हस्तियों ने भी सुशांत के आत्महत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। 

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया है। खबर के मुताबिक अनिल देशमुख ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच करने में सक्षम है। 

उन्होंने कहा है कि सीबीआई जांच की किसी की भी मांग को स्वीकार नहीं किया गया है। देशमुख कहते हैं, 'मेरे पास भी कैंपेन के कई ट्वीट्स आए लेकिन मुझे लगता है कि सीबीआई जांच की आवश्यकता नहीं है। मुंबई पुलिस इस केस को सुलझा लेगी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जांच पूरी होते ही इसकी अंतिम रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी साझा कर दी जाएगी।'

रिया चक्रवर्ती ने की है सीबीआई जांच की मांग

फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की है। रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट में लिखा है, आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है।

मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। मैं जानना चाहती हूं कि सुशांत सिंह राजपूत ने यह गंभीर कदम क्यों उठाया। सत्यमेव जयते। सादर। रिया चक्रवर्ती। 

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमहाराष्ट्रसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्टमहाराष्ट्र बजट सत्र के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक मामला: नकली विधान भवन पास रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?