लाइव न्यूज़ :

जॉन अब्राहम के एक्शन सीन को जर्नलिस्ट ने बताया ओवरडोज, नाराज एक्टर ने कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 29, 2022 17:47 IST

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जर्नलिस्ट ने एक्टर से कहा था कि आपकी फिल्मों में एक्शन का ओवरडोज होता है। यह तब तक अच्छा लगता है जब तक आप चार या पांच लोगों से लड़ रहे हैं। लेकिन यह बहुत ज्यादा है जब आप 200 लोगों से अकेले लड़ते हुए बाइक को फेंकते हुए और अपने हाथों से हेलिकॉप्टरों को रोकते हुए देखे जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकारों के सवाल से नाराज हुए जॉन ने कहा अटैक से जुड़े सवाल पूछें।जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक पहली अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपनी नई फिल्म 'अटैक' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करते समय एक्टर को काफी गुस्सा आ गया, जिसके बाद वो एक जर्नलिस्ट को काफी बुरा भला कहते हुए नजर आए। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने जर्नलिस्ट को डंब भी कहा। वहीं, अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जॉन ने कहा कि लगता है कि आप अपने दिमाग को घर पर छोड़ आए हैं। बता दें कि जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक पहली अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

वहीं, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जर्नलिस्ट ने एक्टर से कहा था कि आपकी फिल्मों में एक्शन का ओवरडोज होता है। यह तब तक अच्छा लगता है जब तक आप चार या पांच लोगों से लड़ रहे हैं। लेकिन यह बहुत ज्यादा है जब आप 200 लोगों से अकेले लड़ते हुए बाइक को फेंकते हुए और अपने हाथों से हेलिकॉप्टरों को रोकते हुए देखे जाते हैं। हालांकि सवाल के बीच में जर्नलिस्ट को रोकते हुए जॉन ने पूछा की कि क्या आप अटैक की बात कर रहे हैं तो इसपर पत्रकार ने कहा कि नहीं ये सवाल उनकी फिल्म सत्यमेव जयते के बारे में था। इसपर एक्टर कहते हुए नजर आए कि मुझे माफ करें मैं तो अटैक की बात कर रहा हूं, अगर आपको इससे प्रॉब्लम है तो मैं माफी मांगना चाहूंगा। 

अपनी फिटनेस के बारे में एक और सवाल के जवाब में जॉन ने पत्रकार पर एक और कटाक्ष करते हुए कहा कि शारीरिक रूप से फिट होने से ज्यादा, मैं कुछ पागल सवालों के जवाब देने के लिए मानसिक रूप से फिट होने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि लोग बहुत डंब हैं। सॉरी सर, आप दिमाग छोड़कर आ गए। मैं आपसे माफी मांगता हूं। सभी की ओर से मैं आपके लिए माफी मांगूंगा, कोई बात नहीं, आप अगली बार बेहतर करेंगे। यही नहीं, इस दौरान एक्टर ने एक पत्रकार को बतौर अंकल भी संबोधित किया। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप चाचा की तरह घिसा-पिटा सवाल करेंगे तो आपको परेशानी होगी। आपको आज के प्रश्न पूछने होंगे। पूछें कि अटैक खास या अनोखी क्यों है। इस फिल्म से जुड़े सवाल पूछें।

टॅग्स :जॉन अब्राहमबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?