लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बाप-बेटी के रिश्ते को बेहद ही खूबसूरती से बयां करता है 'अंग्रेजी मीडियम' का नया गाना, देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक

By अमित कुमार | Updated: March 11, 2020 15:55 IST

गाने को करीना कपूर, इरफान खान और राधिका मदान पर फिल्माया गया है। इस गाने को रेखा भारद्वाज ने गाया है। वहीं सचिन-जिगर की कम्पोजीशन ने गाने को निखारने का काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस शुक्रवार (13 मार्च) को इरफान खान अंग्रेजी मीडियम के जरिए सिनेमाघरों में दस्तक दे रहे हैं।इससे पहले‘कुड़ी नू नचने दे..’ को भी लोगों ने खासा पसंद किया था।

लंबे अर्से बाद बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस शुक्रवार (13 मार्च) को इरफान खान अंग्रेजी मीडियम के जरिए सिनेमाघरों में दस्तक दे रहे हैं। इस फिल्म में बाप-बेटी के अटूट रिश्ते को दर्शाया गया है। फिल्म का एक और गाना बुधवार (11 मार्च) को रिलीज किया गया। इस गाने में करीना कपूर लाड़की गाते दिखई पड़ती हैं।

गाने को करीना कपूर, इरफान खान और राधिका मदान पर फिल्माया गया है। इस गाने को रेखा भारद्वाज ने गाया है। वहीं सचिन-जिगर की कम्पोजीशन ने गाने को निखारने का काम किया है। यह गाना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने के अंदर कई इमोशनल सीन्स हैं, जिसे करीना कपूर, डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान और इरफान खान ने शानदार तरीके से निभाया है।

इन कलाकारों का अभिनय देखकर दर्शक भावुक हो रहे हैं। फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे फैंस भी इस गाने को देखने के बाद फिल्म के लिए पहले से अधिक उत्साहित हो गए हैं। इससे पहले‘कुड़ी नू नचने दे..’ को भी लोगों ने खासा पसंद किया था। इस गाने के वीडियो में कटरीना कैफ, आलिया भट्‌ट, अनुष्का शर्मा, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, किआरा आडवाणी, कृति सेनन और खुद फिल्म की अभिनेत्री राधिका मदान नजर आईं थी। 

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा लोगों में से एक इरफान खान 

“अंग्रेजी मीडियम” के एक्टर इरफान खान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है जिसके कारण वह फिल्म और गाने के प्रचार के लिए उपलब्ध नहीं हैं। फिल्म के निर्देश होमी अदजानिया ने कहा कि अभिनेत्रियों के इस सहयोगी रवैये से बहुत खुश हूं। कटरीना ने कहा, “इरफान और होमी मेरे पसंदीदा लोगों में से हैं इसलिए जब उन्होंने मुझे फोन किया तो मैं तुरंत तैयार हो गई। जब हम किसी के लिए कुछ कर सकते हैं, तो हमें जरूर करना चाहिए। इंडस्ट्री का मिजाज ऐसा ही होना चाहिए।”

टॅग्स :इरफ़ान खानकरीना कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!