लाइव न्यूज़ :

इरफान खान की फिल्म के नए गाने में दिखेंगी कैटरीना, जाह्नवी, अनन्या, कियारा, आलिया और अनुष्का, सामने आया वीडियो

By अमित कुमार | Updated: March 2, 2020 18:34 IST

'अंग्रेजी मीडियम' से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस फिल्म के एक गाने के टीजर को प्रमोट करती नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकैटरीना कैफ, जाह्नवी कपूर , अनन्या पांडे , कृति सेनन, कियारा अडवाणी, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा और खुद राधिका मदान इस वीडियो में हैं।  होमी अदजानिया ने पिछले साल अप्रैल में ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग शुरू की थी, उस दौरान इरफान न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर से प्रभावित थे।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान, राधिका मदान और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' 20 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘बीइंग साइरस’,‘कॉकटेल’ और ‘फाइंडिंग फैनी’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर फिल्म बनाने वाले निर्देशक होमी अदजानिया को 'अंग्रेजी मीडियम' से खासी उम्मीदें हैं। वहीं फिल्म का नया 'कुड़ी नू नाचन दे' रिलीज से पहले ही काफी पॉपुलर हो रहा है। इस गाने में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं। यह गाना 4 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

हाल ही में 'अंग्रेजी मीडियम' से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस फिल्म के एक गाने के टीजर को प्रमोट करती नजर आ रही हैं। कैटरीना कैफ, जाह्नवी कपूर , अनन्या पांडे , कृति सेनन, कियारा अडवाणी, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा और खुद राधिका मदान इस वीडियो में हैं। 

दरअसल, यह वीडियो गाने के प्रमोशन के साथ-साथ 'अंग्रेजी मीडियम' के कैंपेन 'शेयरिंग लव फॉर अंग्रेजी मीडियम' के तहत शूट किया गया है। बता दें कि होमी अदजानिया ने पिछले साल अप्रैल में ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग शुरू की थी, उस दौरान इरफान न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर से प्रभावित थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी।

वहीं फिल्म को लेकर अदजानिया ने कहा कि ‘अंग्रेजी मीडियम’ ने एक व्यक्ति के तौर पर मुझे बदल दिया है। इसने मुझे और बेहतर इंसान बनाया है। होमी ने कहा, ‘‘संभवत: मैं अब और अधिक फिल्में बनाऊंगा क्योंकि मुझे एहसास हो गया है कि फिल्में बनाने का आसान हल्का-फुल्का तरीका भी है। फिल्म बनाते समय किसी को भी शांत बने रहना चाहिए, मौज-मस्ती करनी चाहिए और जमकर आनंद उठाना चाहिए। 

टॅग्स :कैटरीना कैफआलिया भट्टअनुष्का शर्माकिआरा आडवाणीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई