लाइव न्यूज़ :

अनन्या पांडे की कजिन अलाना को मिली गैंग रेप की धमकी, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

By अमित कुमार | Updated: June 9, 2020 20:26 IST

चंकी पांडे की भतीजी अलाना का आरोप है कि उन्हें सोशल मीडिया पर बिकिनी फोटो डालने पर एक महिला ने गैंग रेप की धमकी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअलाना के मुताबिक सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी वाली एक फोटो पोस्ट करने की वजह से उन्हें ये धमकी मिली। अलाना ने कहा कि मेरे बिकिनी वाले पोस्ट पर एक महिला ने कमेंट किया था कि मैं गैंगरेप के लायक हूं। अलाना की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, अलाना कोलैबट्राइब नाम की कंपनी की सीईओ हैं।

सोशल मीडिया आज हमारे जीवन का एक अहम अंग बन गया है। सोशल मीडिया के जरिए हम अपनी बातों को करोड़ों लोगों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। सोशल मीडिया आने के बाद से बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ को लेकर भी हमें अपडेट मिलती रहती है। लेकिन कई बार सोशल मीडिया का उपयोग कुछ लोग गलत तरीके से भी करते हैं। चंकी पांडे की भतीजी और अनन्या पांडे की कजिन अलाना के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है। 

दरअसल, अलाना को एक महिला ने गैंग रेप की धमकी दी है। अलाना के मुताबिक सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी वाली एक फोटो पोस्ट करने की वजह से उन्हें ये धमकी मिली। अलाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैंस को दी। आलाना ने बताया कि पहले तो वह इससे हैरान थी लेकिन अब उन्हें इस तरह की धमकियों की आदत सी हो गई है। 

अलाना की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, अलाना कोलैबट्राइब नाम की कंपनी की सीईओ हैं, जिसकी टैगलाइन 'बाय फ्रेंड्स फॉर फ्रेंड्स' है। आलाना ने बताया कि कुछ महीने पहले मुझे एक महिला ने इस तरह की धमकी दी थी। मैंने तब यह बात किसी को नहीं बताई थी, लेकिन अब लगता है कि तभी इसके बारे में सभी को बताना चाहिए था। यहां मैं जो बता रही हूं, वह मेरे साथ रोज होता है।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे बिकिनी वाले पोस्ट पर एक महिला ने कमेंट किया था कि मैं गैंगरेप के लायक हूं। इतना ही नहीं उसने मेरी मां और पापा को कमेंट में टैग कर दिया, ताकि वे भी इसे देख सकें। जब मैं उसे ब्लाग करने उसके अकाउंट पर गई तो पता चला कि वो एक पढ़ी-लिखी महिला है जो पेशे से डॉक्टर या नर्स का काम करती हैं। मुझे समझ नहीं आता कि इतना पढ़ने लिखने के बावजूद कोई ऐसी सोच कैसे रख सकता है।

टॅग्स :चंकी पांडेबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?