लाइव न्यूज़ :

Anant-Radhika Pre-Wedding Bash: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में शाहरुख खान ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा, स्पीच से जीता सबका दिल; देखें

By अंजली चौहान | Updated: March 3, 2024 17:02 IST

Anant-Radhika Pre-Wedding Bash:अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व उत्सव के दूसरे दिन जामनगर में शाहरुख खान ने लगाया जय श्री राम का नारा।

Open in App

Anant-Radhika Pre-Wedding Bash:  बॉलीवुड के एकलौते किंग खान शाहरुख खान इस समय जामनगर में मौजूद हैं। अनंत आंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में अपनी डांस परफॉर्मेंस से सभी को घायल करने वाले शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अनंत अंबानी के फंक्शन में शाहरुख खान ने सलमान खान और आमिर खान के साथ तिकड़ी में जबरदस्त डांस किया साथ ही वह राधिका और अनंत के लिए होस्ट बने नजर आए। अब उनके प्री-वेडिंग में मेहमानों को होस्ट करने का अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है। काले रंग की ड्रेस पहने शाहरुख का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में शाहरुख खान जैसे ही मंच पर पहुंचते हैं उन्होंने मेहमानों का स्वागत 'जय श्री राम' के नारे से किया। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें। शाहरुख खान ने हिंदी और इंग्लिश में कहा, "और बहुत अच्छे उपाय के लिए, 'जय श्री राम'। भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें। आपने नृत्य प्रदर्शन देखा है। भाइयों ने नृत्य किया है, बहनों ने नृत्य किया है...लेकिन एकजुटता कर सकती है प्रार्थना और आशीर्वाद के बिना आगे मत बढ़ो।"

उन्होंने यह भी कहा, "तो मुझे अंबानी परिवार की पावरपफ लड़कियों, परिवार की त्रिमूर्ति या त्रिदेविया - सरस्वती, लक्ष्मी और पार्वती से परिचित कराने के लिए थोड़ा समय लें। उनकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने इस परिवार को एक साथ बनाए रखा है।" 

इसके बाद शाहरुख ने राधिका और अनंत को आशीर्वाद देने के लिए कोकिलाबेन अंबानी, पूर्णिमा दलाल और देवयानी खिमजी को स्क्रीन पर पेश किया।

शाहरुख ने 'पठान' गाने पर ठुमके लगाए

एक अन्य वीडियो में शाहरुख अपनी 2023 की फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस करते नजर आए। क्लिप का अंत शाहरुख द्वारा अपने सिग्नेचर मूव के साथ अपना डांस रोकने के साथ हुआ। फिर उन्होंने माइक उठाया, पलटे और पूछा, "अब क्या हुआ अनंत?"

इसके अलावा सालों बाद शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान ने एक मंच पर रहकर डांस किया जो इस पूरे फंक्शन का केंद्र रहा। 

गौरतलब है कि जामनगर में तीन दिवसीय समारोह में तीनों खानों के अलावा बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम शामिल हुए, जिनमें वरुण धवन, अनिल कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, माधुरी दीक्षित और दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, रणबीर सिंह, नीतू कपूर, सोनम कपूर, रजनीकांत, राम चरण आदि कलाकार मौजूद हुए। 

टॅग्स :शाहरुख खानअनंत अंबानी-राधिका मर्चेंटबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारJamnagar
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!