लाइव न्यूज़ :

एक-दूजे के हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, कई सेलेब्स ने शादी में की शिरकत, वीडियो हुए वायरल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 13, 2024 09:01 IST

अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी एक भव्य बारात के साथ शुरू हुई जिसमें बेहतरीन गायकों ने प्रस्तुति दी और अंबानी परिवार के सदस्य उनके संगीत पर थिरकते रहे। 

Open in App
ठळक मुद्देअनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के साथ शुक्रवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।शादी समारोह की शुरुआत राधिका मर्चेंट के हंस पर सवार होकर भव्य प्रवेश के साथ हुई।शादी समारोह में बैठने से पहले अनंत और राधिका ने एक-दूसरे को माला पहनाई।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के साथ शुक्रवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। दोनों की शादी एक भव्य बारात के साथ शुरू हुई जिसमें बेहतरीन गायकों ने प्रस्तुति दी और अंबानी परिवार के सदस्य उनके संगीत पर थिरकते रहे। 

बारात में बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए थे। इनमें जॉन सीना, निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, सुहाना खान, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और रजनीकांत शामिल हैं। सितारों से सजी बारात के बाद अनंत विवाह समारोह के लिए रवाना हुए। शादी समारोह की शुरुआत राधिका मर्चेंट के हंस पर सवार होकर भव्य प्रवेश के साथ हुई।

शादी समारोह में बैठने से पहले अनंत और राधिका ने एक-दूसरे को माला पहनाई। ऑनलाइन सामने आए वीडियो और तस्वीरों में शाहरुख, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय, रेखा, सलमान खान और कई अन्य सितारे दर्शकों के बीच बैठे जोड़े को आशीर्वाद देते हुए नजर आए। 

शादी खत्म होने के साथ ही सभी की निगाहें ग्रैंड रिसेप्शन पर होंगी। शुभ आशीर्वाद नाम की इस रिसेप्शन पार्टी में फिल्म, राजनीतिक और बिजनेस जगत के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल होंगे।

टॅग्स :अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंटमुकेश अंबानीनीता अंबानीशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?